बैंक में सीसीटीवी फुटेज में महिला किसान के कुर्ते की जेब से रुपये निकालते नजर आई

भोपाल
पुराने शहर के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित एक बैंक में रकम जमा कराने पहुंचा एक किसान के साथ जेबकटी की वारदात हो गई। अज्ञात महिला बदमाश ने किसान की जेब से 01 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गई। किसान ने जब काउंटर पर पहुंचकर रकम जमा करने के लिए कुर्ते की जेब में हाथ डाला, तब उसे घटना का पता चला। जेबकटी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुलिए के आधार पर महिला बदमाश की तलाश कर रही है।

यह है मामला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक निशातपुरा स्थित राजीव कालोनी में रहने वाले 38 वर्षीय आबिद खान किसानी करते हैं। 19 जून को उन्होंने सोयाबीन बेचा था। उसके बदले में उन्हें एक लाख रुपये मिले थे। वह इस रकम को जमा करने इंडियन बैंक पहुंचे थे। इसी बैंक में उनका खाता है। बैंक में पहुंचकर उन्होंने राशि जमा करने के लिए उन्होंने फार्म भरा। उसके बाद रुपये जमा करने काउंटर पर पहुंचे। लेकिन रुपये निकालने के लिए जब उन्होंने अपने कुर्ते की जेब में हाथ डाला, तो रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी बैक प्रबंधन को दी। जब वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए, तो उसमें एक महिला किसान की जेब से रुपये निकालते हुए नजर आई। गुरुवार को आबिद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: banktop-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं सख्त कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं सख्त कार्यवाही

भोपाल  महिलाओं, बालिकाओं एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश पुलिस…

23 minutes ago
आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

रायपुर आयुष्मान भारत योजना समाज के गरीब, जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी साबित…

28 minutes ago
विशेष स्वच्छता अभियान के बीच नन्हे बालक आनंद कश्यप ने दिया स्वच्छता का संदेश

विशेष स्वच्छता अभियान के बीच नन्हे बालक आनंद कश्यप ने दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर दंतेवाडा जिले में 15 मई से 15 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा…

38 minutes ago
राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल डेका ने

राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल डेका ने

रायपुर आम केवल एक फल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण…

43 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज ट्रैक्टर हादसे में गंभीर रूपए से घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

दमोह के डायल-112 हीरोज ट्रैक्टर हादसे में गंभीर रूपए से घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  दमोह जिले के थाना पथरियाक्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही से…

43 minutes ago
सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे

सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे

रायपुर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक पहल के तहत आयोजित सुशासन तिहार…

48 minutes ago