लोकसभा चुनाव में लगभग 6 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में अपने ही छह विधायकों के क्षेत्र में पिछड़ी भाजपा

भोपाल
लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतकर भाजपा ने प्रदेश में भले ही इतिहास रचा। देश की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड भी भाजपा ने इंदौर से बनाया, पर लगभग 6 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में अपने ही छह विधायकों के क्षेत्र में पार्टी कांग्रेस से पिछड़ गई। इनमें खरगोन लोकसभा सीट का पानसेमल, ग्वालियर सीट का भितरवार, मुरैना का सबलगढ़, भिंड का सेवढ़ा, सीधी का सिहावल और खंडवा लोकसभा सीट का बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस विधायक हैं। यहां 6 माह में भाजपा के 38 हजार से अधिक मत घटे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुल 230 सीटों में से 163 में भाजपा जीती थी। पानसेमल से श्याम बर्डे भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में वह यहां से 13 हजार 442 मतों से जीते थे, पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 5290 मतों से पीछे रहे।

अन्य सीटों में बढ़त के चलते वह एक लाख 35 हजार मतों से जीत गए। भितरवार सीट से मोहन सिंह राठौर विधानसभा चुनाव में 22 हजार 354 मतों से जीते, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनके क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह 5898 मतों से पिछड़ गए। कुशवाह कांग्रेस के प्रवीण पाठक से 70 हजार 210 मतों से जीते।

मुरैना लोकसभा की सबलगढ़ सीट से सरला रावत 9805 मतों से जीती थी, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर 13 हजार से भी अधिक मतों से पीछे रहे। सेवढ़ा सीट से भाजपा के प्रदीप जायसवाल 2558 मतों से जीते थे, पर लोकसभा चुनाव में यह अंतर बढ़कर 4908 हो गया।

सीधी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सिहावल विधानसभा में विश्वामित्र पाठक कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल से 16 हजार 478 मतों से जीते थे, पर लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डा. राजेश मिश्रा को 3943 मत कम मिले। सबसे अधिक अंतर तो भाजपा की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस के विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर (खंडवा लोकसभा क्षेत्र) में देखने को मिला।

वह खुद 31 हजार से अधिक मतों से जीती थीं, पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रानेश्वर पाटिल को 7209 मत कम मिले। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अपेक्षाकृत अधिक है। हालांकि कांग्रेस की जीत वाली 66 विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव में 50 में भाजपा ने बढ़त बनाई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

22 seconds ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

2 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

3 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

10 minutes ago
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

31 minutes ago