नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है, जल्द पटरी पर दौड़ेगी

इंदौर
नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) की तैयारी अंतिम चरण में है. बस मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त  (CMRS) की हरी झंडी का इंतजार है. अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलने के बाद मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. दावा किया जा रहा है कि जनवरी या फरवरी माह में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी.

बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक 3 के बीच लगभग 6 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) सितंबर 2023 में किया गया था. अधिकारियों ने आगे बताया कि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मार्ग की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक मेट्रो शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा. इसके अलावा लोगों को कम समय में सफर की सुविधा भी मिलेगी.

शुरुआत में चलाई जाएगी तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो में तीन अतिरिक्त डिब्बे जोड़ दिए जाएंगे. डिब्बों को बढ़ाने का फैसला यात्रियों की तादाद पर निर्भर होगा. बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में 300 यात्री सफर करेंगे और सीट पर बैठने वाले 50 यात्री शामिल हैं. इंदौर में 7500 करोड़ की लागत वाली मेट्रो ट्रेन परियोजना के पहले चरण नींव 14 सितंबर 2024 को रखी गई थी.  शहर में गोल आकार वाला करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रेन का गलियारा का बनाया जाना है. मेट्रो ट्रेन के चलने की खबर से इंदौर वासी उत्साहित हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

6 minutes ago
CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

10 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

14 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

28 minutes ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

32 minutes ago
CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस…

37 minutes ago