टीकमगढ़ के बड़ागांव में समाज और पंचायत में फरमान जारी कर शराब को हाथ न लगाने का संकल्प लिया

टीकमगढ़

टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव के लोगों ने वह कर दिखाया है जो लाख प्रयासों के बाद जिमेदार भी नहीं कर सके थे। यहां के ग्रामीणों ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ ही समाज और पंचायत में फरमान जारी कर शराब को हाथ न लगाने का संकल्प लिया है। इसे पूर्णत: बंद करने का फैसला लेने विधिवत पंचायत बुलाई गई। गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने के लिए कलेक्टर व एसपी से शिकायत भी की है।

घर-घर जाकर किया जागरूक, पंचायत ने लिया बड़ा निर्णय
जिला मुख्यालय से करीब चालीस किलोमीटर दूर बड़ागांव धसान क्षेत्र के हैदरपुर गांव को नशा मुक्त करने के लिए युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने घर-घर जाकर पहल की। मंगलवार की शाम गांव के धनुषधारी मंदिर में सरपंच, उपसरपंच, पंच, बुजुर्ग और युवाओं को पंचायत लगाने का आमंत्रण दिया जाकर पंचायत लगाई गई और गांव के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंचायत में सभी का कहना था कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर 21 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। शराब पीने पर भी 11 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। विवेक यादव, भान प्रताप सिंह, सुखनंदन यादव, उपसरपंच सुनील उदैनियां, धनुवा अहिरवार, छिदामी, अर्जुन अहिरवार, भरोसा यादव, छक्की लाल, देशराज, ने बताया कि शराब बंद का फरमान पंचायत ने जारी कर दिया है।

युवाओं में बढ़ रही थी शराब की लत
हैदरपुर गांव के युवाओं में शराब की लत बढ़ रही थी। इसको देखते हुए गांव वालों ने पंचायत बुलाने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि शराब की वजह से कई घर बर्बाद हो गए हैं, अब गांव के युवा भी इस लत के शिकार हो रहे थे। नशे में रहने से अभद भाषा के साथ घरेलू हिंसा भी बढ़ रही थी। इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे शराब बंदी का निर्णय लिया है। पंचायत की सहमति में सभी ने शराब बंद की शपथ ली है।

गांव की कुल आबादी 2000
पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि हैदरपुर गांव में 250 से अधिक मकान हैं और 2000 से 2500 के करीब यहां की आबादी है। पंचायत के इस फैसले का महिलाओं ने भी स्वागत किया है। उनका कहना था कि गांव में बिकने वाली शराब को भी बंद कराया जाएगा। गांव के पंचनामा में अवैध शराब बेचने वालों के नाम खोल दिए गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: wine

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

4 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

4 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

4 hours ago