यात्रियों की मांग को देखते हुए सीहोर-उज्जैन के बीच 26 अगस्त तक रोजाना तीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी

उज्जैन
सीहोर में आयोजित मेले को लेकर रेलवे ने उज्जैन-सीहोर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सीहोर से उज्जैन के बीच रोजाना तीन स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया पर करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तत्काल प्रभाव से 26 अगस्त तक चलेगी। इन ट्रेनों का शुजालपुर एवं मक्सी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट का ठहराव रहेगा।17 अगस्‍त से यह गाड़ी आरंभ कर दी गई है।

गाड़ी संख्या 09326 सीहोर-उज्जैन स्पेशल 17 से 26 अगस्त तक सीहोर से रोजाना सुबह साढ़े 11 बजे चलकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुजालपुर, एक बजकर 15 मिनट पर मक्सी होते हुए दोपहर ढाई बजे उज्जैन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09325 उज्जैन-सीहोर स्पेशल 17 से 26 अगस्त तक उज्जैन से प्रतिदिन शाम चार बजे चलकर मक्सी, शुजालपुर होते हुए शाम 6 बजकर 50 मिनट पर सीहोर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्या 09330 सीहोर-उज्जैन स्पेशल (अनारक्षित) 17 से 26 अगस्त तक सीहोर से रोजाना रात साढ़े आठ बजे चलकर शुजालपुर, मक्सी होते हुए रात 11 बजकर 10 मिनट पर उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन दस फेरे चलेगी।

    ट्रेन संख्या 09334 सीहोर-उज्जैन सुपरफास्ट स्पेशल (अनारक्षित) 17 से 26 अगस्त, 2024 तक सीहोर से प्रतिदिन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलकर शुजालपुर, मक्सी होते हुए शाम चार बजक 45 मिनट पर उज्जैन आएगी। यह ट्रेन भी दस फेरे चलेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

8 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

8 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

8 hours ago