B.ED से विद्यार्थियों की बेरुखी, 2 राउंड के बाद 28 हजार सीटें रह गई खाली

भोपाल

प्रदेश के 659 बीएड कॉलेजों की करीब 58 हजार 350 सीटों पर उच्च शिक्षा विभाग आनलाइन काउंसलिंग कर प्रवेश करा रहा है। काउंसलिंग का प्रथम और दूसरा राउंड समाप्त हो चुका है। विभाग अभी तक करीब 30 हजार विद्यार्थियों को दे सका है। अभी भी 28 हजार सीटें रिक्त बनी हुई है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

बीएड सहित एनसीटीई के कोर्स में प्रवेश लेने जितनी तेजी से छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों का सत्यापन कराया था। उसके मुकाबले आधे प्रवेश भी कॉलेजों को नहीं मिल सके हैं। काउंसलिंग के दूसरे चरण में बीएड में मात्र 8 हजार 477 एडमिशन हुए हैं। दूसरे राउंउ में ज्यादा विद्यार्थियों ने उत्सुकता नहीं दी खाई है। जबकि दूसरे राउंड में 25 हजार 346 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गईं थी। दोनों राउंड की बात करने तो कुल 30 हजार 503 एडमिशन बीएड में हुए हैं। जबकि पहले राउंड में एक लाख 11 हजार 941 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं एक लाख 1 हजार 367 विद्यार्थियों ने दस्तावजों का सत्यापन कराया था। रजिस्ट्रेशन और सत्यापन को देखते हुए पहले राउंड में ही सीटें फुल होने का अनुमान लगाया जा रहा था।

तीसरे राउंड पर दांव
विभाग ने एनसीटीई कोर्स में प्रवेश लेने के लिए तीसरे चरण में आज सत्यापन कराने का अंतिम दिन है। प्रवेश लेने के लिए अभी तक करीब 38 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया जबकि च्वाइस फिलिंग एक लाख 18 हजार विद्यार्थियों ने च्वाइस फिलिंग की है। इसमें सत्यापन महज 35 हजार विद्यार्थियों ने कराया है। अभी भी करीब 80 हजार सत्यापन से वंचित बने हुए हैं। उक्त विद्यार्थियों के पास प्रवेश लेने के लिए अंतिम मौका है। क्योंकि इसके बाद विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिऐ काउंसलिंग का कोई राउंड अतिरिक्त नहीं बचा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: B.EDfeatured

Recent Posts

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

9 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

19 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा निर्माण कार्यों के गहन निरीक्षण का दौर जारी, पुल, सड़क, रेलवे ओवरब्रिज और जल जीवन मिशन के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव द्वारा बस्तर संभाग में निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं के…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में…

47 minutes ago
साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

51 minutes ago