कालीबाड़ी चौक से हटेगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा, सिग्नल फ्री बनाने की तैयारी

रायपुर

कालीबाड़ी चौक में लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सड़क से हटाकर किनारे किया जाएगा. इसके पीछे वजह शहर के चौहारों में लगे सिग्नल को बंद किया जाना है, जहां अब ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जाएगा.

शहर को सिग्नल फ्री करने के लिए जिन चौक-चौराहों में सिग्नल की जरूरत नहीं है, उसे बंद किया जा रहा है. इन चौराहों का ट्रैफिक कंट्रोल रोटेटरी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में कालीबाड़ी चौक में लगे सिग्नल को भी जल्द बंद किया जाएगा.

शहर में अभी देवेंद्रनगर चौक, भारतमाता चौक, शंकरनगर चौक, महिला थाना चौक, मोवा चौक, बंजारी चौक, देवेंद्रनगर ओवरब्रिज के नीचे वाला चौक समेत दस जगहों का ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी. करीब छह चौराहों की और पहचान की गई है, जहां का ट्रैफिक रोटेटरी से ही कंट्रोल किया जाएगा.

शहर में अभी जहां-जहां रोटेटरी लगाई गई है वहां कुछ समस्या भी आ रही है. लोगों को रोटेटरी में चलने की आदत नहीं होने की वजह से लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. अभी चौराहों पर लोगों को जहां से जगह मिल रही है, वे वहीं से ही अपनी गाड़ी गुजार देते हैं. इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है.

ट्रैफिक पुलिस अफसरों का कहना है कि ऐसे लोगों को ई-चालान भेजकर जुर्माना किया जा रहा है. रोटेटरी लगने के बाद लोग उसी तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करना है जैसा वो सिग्नल चालू रहने के दौरान करते हैं. कहीं से भी गाड़ी को न निकाला जाए. जो नियम है उसी के तहत ही चौक पार किया जाए.

शास्त्री और घड़ी चौक सबसे अंतिम में
शहर के व्यस्त चौराहों में सबसे आखिर में सिग्नल बंद कर रोटेटरी लगाई जाएगी. अफसरों की माने तो जयस्तंभ चौक, शास्त्री और नगर घड़ी चौक में सबसे आखिर में रोटेटरी लगाई जाएगी. क्योंकि इन चौराहों पर सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है. लोगों को रोटेटरी में चलने की आदत पड़ जाए इसलिए पहले उन जगहों पर सिग्नल बंद किया गया, जहां ट्रैफिक का दबाव कम रहता है.

सिग्नल फ्री की दिशा में काम शुरू
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह बताते हैं कि शहर को सिग्नल फ्री करने अभी जहां ट्रैफिक का दबाव कम है, वहां रोटेटरी लगाकर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा जहां सिग्नल की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद भी कर रहे हैं. शहर के ट्रैफिक को स्मूथ करने कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है.

Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago