Indore: दोस्ती के बाद संबंध और धर्म बदलने का दबाव, युवक पर केस दर्ज

इंदौर

पुलिस ने रेप करने वे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने युवती से पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उससे शादी करने को कहा तो युवक ने कहा कि वह ईसाई है। शादी से पहले तुम्हे भी धर्म बदलना पड़ेगा। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की।

इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद का नाम अर्पित पिता संजय निवासी संजीव नगर बताया था। दोनो कई बार मिले और फिर दोस्ती हो गई। अर्पित उसे कई जगह घूमाने ले गया और विवाह करने का प्रस्ताव भी दिया। युवती उसकी बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए अर्पित ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। युवती को अर्पित ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। सालभर गुजरने के बाद युवती ने पूछा कि शादी कब कर रहे हो? तो युवक ने कहा कि वह ईसाई है।

शादी चर्च में होगी, उससे पहले धर्म बदलना होगा। युवती ने मना किया तो अर्पित धमकाने लगा। वह युवती को कुछ निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देने लगा। बाद में उसने धर्म बदलने के लिए पैसों का लालच भी दिया। युवती ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों की मदद ली और अर्पित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके मोबाइल फोन से कई हिन्दू लड़कियों के साथ चैटिंग व फोटो भी पुलिस को मिले।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Love Jihad

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago