इंदौर के बिजनेसमैन विनोद अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर शख्स बने, जानिए कितनी है नेट वर्थ

 इंदौर

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल 394 वीं सूची में है। वे मध्य प्रदेश के सबसे धनवान व्यक्ति हैं। पिछली बार भी वे इस पायदान में सबसे अव्वल थे। कोल कारोबारी अग्रवाल की संपत्ति पिछले साल 6700 करोड़ थी, जो बढ़कर इस साल 7100 करोड़ रुपये हो गई।

मध्य प्रदेश के तीसरे धनवान व्यक्ति भी इंदौर के दिनेश पाटीदार है। वे शक्ति पंप कंपनी के कर्ताधर्ता हैं। उनकी संपत्ति 3400 करोड़ रुपये है। मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे ज्यादा धनवान व्यक्ति उजास एनर्जी के श्याम सुंदर मूंदड़ा हैं।

दिलीप सूयवंशी सूची से बाहर
चार साल पहले दिलीप बिल्डकाॅन के प्रमुख दिलीप सूर्यवंशी पहले नंबर पर थे, लेकिन उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत घटने के कारण पिछले साल वे चौथे क्रम पर आ गए थे, लेकिन इस साल वे सूची से बाहर हो गए।

दान भी खूब देते हैं विनोद अग्रवाल
प्रदेश के सबसे अमीर कारोबारी विनोद अग्रवाल का कोल और ट्रांसर्पोटेशन का कारोबार है। वे काफी दान भी करते हैं। उज्जैन महाकाल मंदिर की भोजनशाला का भवन उन्होंने तैयार करवाया है। इंदौर में एक स्वास्थ्य केंद्र का बड़ा भवन भी उन्होंने तैयार कराया है। योग से जुड़ी गतिविधियां भी वे संचालित करते हैं। प्रदेश की टॉप 10 सूची में इंदौर के नितिन अग्रवाल, प्रकाश स्फॉल्डिंग, शक्ति पंप के सुनील पाटीदार और आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

40 minutes ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

55 minutes ago
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…

1 hour ago
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…

1 hour ago
श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…

1 hour ago