पौध-रोपण अभियान को इंदौर ने जन-आंदोलन बनाया है: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल.
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग विश्व-व्यापी समस्या है। इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्ष बैठे हुए संत होते हैं और संत चलते हुए वृक्ष होते हैं। आज बहुत ही अच्छा संयोग है कि संतजनों की उपस्थिति में धरती मां के शृंगार में पौध-रोपण अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश में वृहद स्तर के पौध-रोपण अभियान में इंदौर शहर में 51 लाख से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। इंदौर ने पौध-रोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाया है।

इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाना है- मंत्री श्री विजयवर्गीय
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के क्रम में इंदौर शहर में आज से 51 लाख पौधे लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाने के लिए पौध-रोपण अभियान का संकल्प लिया गया है। इंदौर शहर में प्रतिवर्ष वृहद् पौध-रोपण कर तापमान कम करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। पितृ पर्वत पर पूर्व में किए गये तीन लाख पौधों के रोपण से यहां का तापमान भी कम हुआ है। अभियान में 14 जुलाई तक वृहद स्तर पर पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को रेवती रेंज में एक साथ 11 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन पितृ पर्वत इंदौर में साधु-संतों के सानिध्य में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं महामंडलेश्वर स्वामी द्वारा पौध-रोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर और राज्यसभा सदस्य श्री बाल योगी उमेशनाथ महाराज, महामंडलेश्वर श्री अरुण स्वामी महाराज, माँ कनकेश्वरी देवी, पद्मश्री जनक पल्टा, विधायक श्री रमेश मेंदोला और बड़ी संख्या में संत समाज एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा वृहद् पौध-रोपण किया गया।

सभी लोग पौधे लगाएं एवं उनके संरक्षण का भी ध्यान रखें
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है और यह संकल्प का परिणाम है कि इस बंजर भूमि पर 3 लाख से अधिक पौधे जीवित है। महापौर श्री भार्गव ने अभियान को सफल बनाने में सभी इंदौर वासियों से सहयोग की अपील की। श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सदस्य श्री बाली उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि सभी लोग पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का भी ध्यान रखें और प्रतिदिन उसमें जल अर्पण करें। परिवार का प्रत्येक सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा जरूर लगाये।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago