इंदौर स्वास्थ्य विभाग ने बताया पिछले छह महीने में डेंगू के 69 मामले सामने आए

इंदौर

 मध्य प्रदेश में इंदौर (Indore) स्वास्थ्य विभाग ने दावा कि इस साल अब तक डेंगू के 10 से भी कम मामले आए हैं, लेकिन विभाग का ये दावा झूठा साबित हुआ है. पिछले छह महीने में डेंगू के 69 मामले सामने आ चुके हैं. हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि निजी अस्पतालों में ये मामले आए.

साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी और जून के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड अपडेट किया. वहीं अब किरकिरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों से डेंगू के मामले समय रहते न बताने के लिए स्पष्टीकरण मांग रहा है.

इधर मई महीने तक स्वास्थ्य विभाग ने बताया की इंदौर में डेंगू का कोई भी मामला रिपोर्ट नहीं किया था. वहीं देपालपुर तहसील के सागरोद गांव में डेंगू के कुछ मामले सामने आने की बात विभाग ने जरूर कही थी. हैरत तो ये है कि स्वास्थ्य विभाग ने बीते 16 मई को ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया है. साथ ही यह दावा करके अपनी पीठ थपथपाई है कि इस साल 10 से भी कम मामले आए हैं.

जल्द शुरू होगा फॉगिंग अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर दौलत पटेल ने मीडिया से कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब शहर के कई इलाकों में डेंगू का असर कम करने के लिए फॉगिंग अभियान शुरू करने जा रहा है. वहीं निजी अस्पतालों को वार्निंग लेटर भी जारी किया गया है. पत्र में  कहा गया है कि वे वेक्टर जनित बीमारियों के सभी मामलों की विभाग को समय पर सूचना दें, ताकि विभाग समय पर कार्रवाई कर सके.

डॉक्टर दौलत पटेल ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों का इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दे रहे हैं. डॉक्टर पटेल ने कहा, जब हमने उनसे पूछा, तो निजी अस्पतालों ने डेंगू के 69 मामले बताए. उन्होंने कहा कि अप्रैल में सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए थे. पिछले साल जून तक डेंगू के 28 मामले सामने आए थे और इस साल अब तक यह संख्या बढ़कर 69 हो गई है.

इधर बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के कई इलाकों में सघन लार्वा रोधी अभियान चलाने के बड़े-बड़े दावों की भी पोल खोल दी है. वहीं पिछले साल जनवरी में एक मामला इस साल छह, पिछले साल फरवरी में 16 ममाले इस साल 11, पिछले साल मार्च में दो मामले इस साल 13, पिछले साल अप्रैल में तीन मामले इस साल 17 मामले सामने आए.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

5 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

5 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

6 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 hours ago