प्रशासनिक अधिकारियों पर गोलियां चलाने के आरोपी के शानदार कोठी को इंदौर नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया

इंदौर
प्रशासनिक अधिकारियों पर गोलियां चलाने के आरोपी के शानदार कोठी को इंदौर नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। भौंरासला में अरविंदो अस्पताल के पीछे स्थित जिस 7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उस पर रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई। नगर निगम का अमला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचा और 10 हजार स्क्वायर फीट पर बनी कोठी को ध्वस्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि भौंरासला में अरविंदो अस्पताल के पीछे स्थित 7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि ये जमीन सरकारी है, जबकि सुरेश पटेल नेताजी का कहना है कि ये जमीन उनकी पुश्तैनी है जो मां जानकीबाई पटेल के नाम पर हैं। वे इसके मालिक हैं और जमीन को लेकर सारे कागज व दस्तावेज भी हैं। बहरहाल, 2006 से चल रहे इस विवाद में 14 अगस्त की दोपहर यहां फायरिंग की घटना हुई थी। कहा जाता है कि पटेल के लोगों ने अधिकारियों पर गोली चलाई। वहीं, पटेल का कहना है कि गोली अस्पताल के मालिक विनोद भंडारी के लोगों ने चलाई। इसके बाद तय हो गया था कि प्रशासन कार्रवाई कर जमीन को न केवल मुक्त कराएगा, बल्कि पटेल की आलीशान कोठी को भी तोड़ देगा।

रविवार सुबह 5 बजे नगर निगम रिमूवल टीम के साथ प्रभारी लता अग्रवाल और प्रभारी बबलू कल्याणे पहुंचे और रिमूवल की कार्रवाई शुरू कर दी। पटेल ने बताया कि उन्हें 8 बजे का वक्त दिया गया था, लेकिन कार्रवाई सुबह 5 बजे ही शुरू कर दी गई। हमारी कोशिश थी कि कार्रवाई को थोड़ा डिले करवा दिया जाए ताकि कोर्ट से स्टे लेने का वक्त मिल जाए, लेकिन हमें मौका नहीं दिया गया।

पटेल की कोठी 1.24 हजार स्क्वायर फीट पर बनी है। इसमें से 10 हजार स्क्वायर फीट पर निर्माण है, बाकी जगह पर लॉन, पार्किंग, बगीचा आदि है। ये सब नगर निगम की कार्रवाई में नेस्तनाबूत कर दिया गया। अब यहां मलबे का ढेर नजर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरेश पटेल और उनके ड्राइवर मनोज को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई। बाद में बताया गया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

22 minutes ago
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

रायपुर गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं - उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री  विजय…

25 minutes ago
राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

​रायपुर        छत्तीसगढ़ में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं में…

32 minutes ago
राज्यपाल डेका से लेफ्टिनेट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से लेफ्टिनेट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेंट्रल कमांड…

32 minutes ago
पन्ना पुलिस ने एपीके फाइल इंस्टॉल कर साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

पन्ना पुलिस ने एपीके फाइल इंस्टॉल कर साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित…

37 minutes ago
इंदौर में नकली बायो डीजल बेचने वाले डीजल पंप पर कार्रवाई, प्रतिष्ठान सील

इंदौर में नकली बायो डीजल बेचने वाले डीजल पंप पर कार्रवाई, प्रतिष्ठान सील

इंदौर इंदौर जिले के देपालपुर मेथवाडा स्थित मे. इंदौर बायो एनर्जी प्रा.लि. बायो डीजल पंप…

37 minutes ago