देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी त्रिची में पढ़ने वाली इंदौर निवासी छात्रा लापता

 इंदौर
 देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (एनआइटी) त्रिची में पढ़ने वाली इंदौर निवासी छात्रा लापता हो गई है। एनआईटी त्रिची (तमिलनाडु) के हॉस्टल से एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा ओजस्वी गुप्ता 11 दिन से गायब है।

छात्रा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि कक्षा के लड़कों की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा को हॉस्टल छोड़ना पड़ा। 15 सितंबर सुबह हॉस्टल से निकली ओजस्वी का 24 सितंबर शाम तक पता नहीं चला। हॉस्टल छोड़ने से पहले छात्रा ने एक पत्र में लिखा था कि पुरुष प्रधान समाज में रहना आसान नहीं है।

इंदौर में रहने वाली छात्रा के स्वजन उसकी तलाश में तमिलनाडु पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। इंदौर के सूर्यदेव नगर में रहने वाली ओजस्वी की एनआईटी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया 78वीं रैंक बनी थी। इसके बाद उसका प्रवेश देश के प्रतिष्ठित संस्थान एनआईटी में हुआ था।

पुलिस को पत्र मिला, बता नहीं रहे

त्रिची में मौजूद छात्रा के भाई पलाश गुप्ता ने नईदुनिया से बात करते हुए कहा कि 15 सितंबर को उन्हें त्रिची के दुआकुडी पुलिस स्टेशन से फोन आया था। उन्होंने हमसे कहा कि आपकी बेटी हॉस्टल से लापता हो गई है। हमें सीधे त्रिची पहुंचने के लिए कहा गया।

पहले पुलिस ने बताया था कि उन्हें उसके कमरे में पत्र मिला है। इसमें लिखा है कि पुरुष प्रधान समाज में रहना आसान नहीं है। हम त्रिची पहुंचे तो कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि उसे कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) बना दिया गया था। वहां फर्स्ट ईयर में 90 में से सिर्फ 18 लड़कियां हैं।

ऐसे में लड़की का सीआर बनना उन्हें मंजूर नहीं था। लापता छात्रा के भाई पलाश के अनुसार पुलिस अब हमें पत्र नहीं सौंप रही। इस बीच संस्थान के चौकीदार के नाम से एफआईआर दर्ज करवाकर लिख दिया गया कि पढ़ाई के बोझ से परेशान होकर वह लापता हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

32 minutes ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

41 minutes ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

51 minutes ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

52 minutes ago
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…

57 minutes ago
सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

1 hour ago