इंदौर
इंदौर के संभागीय वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर 2:30 तक उन्होंने इंदौर कमिश्नर के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। विगत डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
मीटिंग के बाद डीएफओ महेन्द्र सोलंकी ने नवरत्नबाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई। जानकारी के अनुसार घर में उनके माता-पिता मौजूद थे, पत्नी खरगोन गई हुईं थी। दो बेटे हैं जो घर पर नहीं थे। ऐसा बताया जा कि सोलंकी ने पारिवारिक समस्याओं के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस थाने की सीमा को लेकर उलझी रही।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…