इंदौर
मध्य प्रदेश का मिनी बॉम्बे इंदौर में शराब की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 11 लाख की विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा से शराब लाकर इंदौर बेचता था।
इंदौर के आबकारी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एक जिम संचालक के घर छापामार कार्रवाई कर 11 लाख की 35 अलग-अलग ब्रांड की 30 पेटियां विदेशी शराब जब्त की हैं। आरोपी, जिसे अरुण या सोनू चौहान के नाम से जाना जाता है, वो भंवरकुंआ क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने जिम के पास विदेशी शराब की तस्करी की थी, जिसकी पैकिंग इस तरह से की गई थी कि उसमें शराब होने की पहचान नहीं हो सके।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी के घर से लाखों रुपए की मानवीयता शराब बरामद की गई। ये शराब उसने अपने घर और किराए के कमरे में छुपाई थीं। शराब को बेचने के लिए आरोपी ने छोटी-छोटी पैकेट्स में बांध दिया और इसे नामी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के रैपर लगाया था। जिससे उसे अपराध न करने का अंदाजा हो सकता है। मामले को लेकर आबकारी पुलिस सोनू चौहान के साथ पूछताछ कर रही है। इस जांच में।शराब तस्करी के कई राज्यों के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…