भोपाल नगर निगम का नवाचार, शौचालय का उपयोग पर मिलेगी फ्री चाय

भोपाल
 महापौर मालती राय ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय के नीचे स्थित आइएसबीटी परिसर में अत्याधुनिक स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। खास बात यह है कि इस शौचालय का उपयोग करने वाले को चाय या पानी की बोतल निश्शुल्क मिलेगी। यह पूरी तरह स्वाचालित होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस आधुनिक शौचालय में वाईफाई, एसी, गर्म व ठंडे पानी की सुविधा और स्नान के लिए शाॅवर लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां खानपान की व्यवस्थाएं भी रहेंगी। हालांकि शौचालय के लिए 10 रुपये और स्नानघर के लिए 30 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। इसके बदले उपभोक्ता यहां से एक चाय या 10 रुपये वाली पानी की बोतल ले सकेंगे। यदि कोई चाय या पानी की बोतल खरीदता है, तो वह शौचालय का निश्शुल्क इस्तेमाल कर सकेगा।

पीपीपी मोड पर होगा संचालन

स्मार्ट टायलेट और खानपान ग्रह का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके बनाने का खर्च संचालन करने वाली संस्था ने वहन किया है। वहीं मेंटेनेंस भी उसी को देना होगा। साथ ही नगर निगम को इससे एक निश्चित किराया मिलेगा। यदि शाैचालय के बाद कोई चाय नहीं पीता तो उसे पाइंट दिए जाएंगे। जिसे मोबाइल में दिखाकर लोग दूसरे आउटलेट में भी चाय पी सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

20 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

30 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

34 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

36 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

48 minutes ago