पचमढ़ी में पर्यटन विभाग की अभिनव पहल, पहली बार सिर्फ महिलाएं करेंगी होटल का संचालन

भोपाल
 मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए पर्यटन विकास निगम ने एक अनूठी पहल की है. पचमढ़ी में महिला पर्यटकों को रुकने के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने के लिए एमपी टूरिज्म ने अपने एक पूरे होटल के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने का ऐतिहासिक फैसला किया है. पर्यटन विकास निगम के अफसरों का कहना है कि इससे पचमढ़ी में महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा.

अन्य राज्यों में भी यही प्रयोग लागू करने की तैयारी

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अफसरों के मुताबिक पचमढ़ी में उनकी ये पहल सफल होने के बाद इसे अन्य राज्यों के होटलों में भी लागू किया जाएगा. जाहिर है एपी टूरिज्म के इस कदम से पर्यटन उद्योग में महिलाओं को रोजगार मिलने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी. इसी के तहत पचमढ़ी में एमपी टूरिज्म के होटल अमलतास का पूरा हिसाब-किताब महिलाएं देखेंगी. यहां पर नीचे से ऊपर तक सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी. एमपी पर्यटन विकास निगम ऐसा करके ये संदेश देना चाहता है कि मध्यप्रदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितना संवेदनशील है.

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फुली ट्रेंड गाइड कार्यरत

पचमढ़ी के साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फुली ट्रेंड महिलाएं गाइड के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं. महिलाएं सफारी वाहनों का संचालन भी कर रही हैं. इसी प्रकार खरगोन के महेश्वर में भी पर्यटन बोर्ड ने अनूठी पहल करके नौका संचालन का जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है. महिलाओं को गाइड भी बनाया गया है. निगम की कोशिश है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराया जाए. पर्यटन विकास निगम के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों में लगभग 40% महिलाएं होती हैं. पचमढ़ी में ये देश का पहला होटल होगा, जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा. इसका संचालन करीब 25 महिलाओं के हाथ में सौपा जाएगा.

युवतियां पर्यटकों को करा रहीं जंगल की सैर
मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए भी कई अभिनव पहल की जा रही हैं। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आने वाले पचमढ़ी व मढ़ई में प्रशिक्षित युवतियों द्वारा गाइड और सफारी वाहन का संचालन किया जा रहा है। वहीं शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में भी फॉरेस्ट महिला गाइड हैं। यहां लगभग 20 स्थानीय प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा पर्यटकों को जंगल की सैर कराई जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश पूरे देश में जा रहा है।

फिर शुरू होगा नीलांबर
पचमढ़ी स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल नीलांबर के रेनोवेशन का काम भी पूरा हो चुका है। रेनोवेशन के चलते यह हेरिटेज होटल पिछले एक साल से बंद था। महिलाओं द्वारा होटल संचालन परियोजना और नीलांबर का उद्घाटन संभवत: एक साथ किया जा सकता है।

इनका कहना है
पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को समान अवसर देते हुए मजबूत किया जा रहा है। होटल अमलतास में महिलाओं ने काम करना शुरू भी कर दिया है। अक्टूबर में उन्हें संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी दे दी जाएगी।
-इलैयाराजा टी, एमडी, मप्र पर्यटन निगम

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

3 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

4 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

4 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

4 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

4 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

4 hours ago