मुरैना में दारोगा ने क्वार्टर में लगाई फांसी, पुलिस ने जताई यह आशंका

 मुरैना

 मुरैना में शनिवार को एक दारोगा ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह बागचीनी थाना कैम्पस में बने सरकारी क्वार्टर की घटना है। दारोगा दोपहर 12 बजे तक क्वार्टर से बाहर नहीं निकले तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दारोगा का शव फंदे से लटक रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से एएसपी व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एएसआई राकेश यादव बागचीनी थाने में पदस्थ थे। उनकी फैमिली मुरैना स्थित पुलिस लाईन के सरकारी आवास में रहती है। एएसआई राकेश यादव थाना कैम्प्स में बने सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। आज सुबह 12 बजे तक वे अपने क्वार्टर से बाहर नहीं निकले तो स्टॉफ ने दरवाजा खट-खटाते हुए आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिसकर्मियों को शंका हुई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो दंग रह गए।

कमरे के अंदर दरोगा का शव फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।एएसपी डॉक्टर अरविंद ठाकुर व एफएसएल डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ सतीश मान ने शव का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक एएसआई राकेश यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। दो साल पहले हरियाणा में उनके भतीजे का मर्डर हो गया था। तभी से वे डिप्रेशन में रहने लगे थे। एएसपी डॉ अरविंद ठाकुर का कहना है कि एएसआई पारिवारिक कलह की वजह से कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसकी वे दवा भी ले रहे थे। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

46 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

46 minutes ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

1 hour ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

2 hours ago