मंडी शुल्क की चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उड़नदस्ते करेंगे आकस्मिक जाँच

भोपाल
फर्जी दस्तावेज के आधार पर कृषि उपज का क्रय-विक्रय कर मंडी शुल्क की चोरी करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सभी आंचलिक अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों की जाँच कर दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम ने निर्देश दिये कि कुछ व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं द्वारा मंडी शुल्क की चोरी कर मूंगफली का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। इसके लिये उनके द्वारा फर्जी दस्तावेज बिल, बिल्टी, अनुज्ञा-पत्र तैयार कर मंडी शुल्क की चोरी की गयी है। मंडी बोर्ड द्वारा इस तरह के क्रय-विक्रय पर नजर रखने के लिये उड़नदस्ते गठित किये गये थे, जिन्होंने गवालियर, चम्बल, सागर और जबलपुर संभाग में कर चोरी पकड़ी गयी है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कृषि उपज के परिवहन के दौरान अनुज्ञा-पत्र पर दर्ज क्यूआर कोड का स्केन कर माल की प्राथमिकता चेकिंग की जाये। कर चोरी या गड़बड़ी प्राप्त होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराकर मंडी शुल्क की वसूली सुनिश्चित की जाये। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

11 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

11 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

12 hours ago