मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में एचटी उपभोक्ताओं से संवाद

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने गुरूवार को निष्ठा परिसर, गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय के सभागार में भोपाल रीजन के एचटी कंज्यूमर्स के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी एचटी कंज्यूमर्स के प्रतिनिधियों से विद्युत आपूर्ति और वितरण व्यवस्था के संबंध में कंपनी द्वारा प्रदाय की जारी सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बैठक में उच्चदाब उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत वितरण व्यवस्था को लेकर बताये गये सुझावों पर अमल करने की बात कही। प्रबंध संचालक ने मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति में होने वाली ट्रिपिंग में सुधार के साथ ही एचटी लाइन के रेगुलर मॉनीटरिंग की बात कही। श्री सिंघल ने उच्चदाब उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर काम किया जाएगा। श्री सिंघल ने कहा की उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, हमें समस्याओं का वास्तविक कारण पता चलना चाहिए इससे उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से एचटी कंज्यूमर्स के साथ नियमित रूप से बैठक की जाएगी। जिससे जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका निदान किया जा सके। बैठक में एएआईएम के प्रेसिडेंट श्री राजीव अग्रवाल तथा अन्य सदस्यगणों के साथ वर्धमान, ट्राइडेंट, गोदरेज, नेटलिंक सहित अनेक बड़े उद्योगों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिये।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

CG : रायपुर की बस पकड़ने वाला था तस्कर, जगदलपुर बस स्टैंड में गांजा के साथ दबोचा गया …

बस्तर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते…

1 minute ago
CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

CG : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त, पति और पत्नी घायल …

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा…

6 minutes ago
सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

 जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को…

15 minutes ago
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

35 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

44 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

1 hour ago