गोल्ड जिम में महिला डाक्टर के दो लाख की दिलचस्प चोरी का राजफाश कर दिया

भोपाल
शाहपुरा पुलिस ने गोल्ड जिम में एक महिला डाक्टर के दो लाख की दिलचस्प चोरी का राजफाश कर दिया, चोरी करने वाली महिला भी जिम में कसरत करने आती थी। उसने मौका देखकर महिला डाक्टर के लाकर खोलकर बैग से कीमती जेवर और 22 हजार रुपये चुरा लिए थे। घटना 19 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे की है।

टीआइ शाहपुरा रघुनाथ सिंह ने बताया कि स्टर्लिंग ग्लोब ग्रांड जाटखेड़ी नर्मदापुरम रोड थाना मिसरोद निवासी 36 वर्षीय श्वेता खरे जैन डाक्टर हैं। वह 19 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे गोल्ड जिम पहुंची और रोजाना की तरह महिला कामन रूम के लाकर में अपना बैग रख दिया था।

जिम के नियम के अनुसार लाकर को बंद करने के बाद लाकर की चाबी महिला कामन रूम में ही रखनी पड़ती है तो डा श्वेता खरे जैन भी चाबी रखकर अंदर जिम करने चली गई। बाद में लाकर खोला तो बैग के अंदर से 22 हजार रुपये नकद, सोने की दो चूडि़यां, एक जोड़ी सोने के कान के टाप्स, एक जोड़ी सोने के झुमके और एक सोने का छोटा पेंडल और दो सोने के मंगलसत्र के साथ पर्स चेारी हो गया था।

पर्स में उनका आधार कार्ड , पहचान पत्र , पेनकार्ड, उनकी ड्रायविंग लाइसेंस,दो एटीएम कार्ड, चोरी हो गए थे।उनकी शिकायत पर शाहपुरा पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले में आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी में एक महिला नजर आइ, उसके आधार पर पुलिस ने आकृति ग्रीन्स सलैया निवासी 43 वर्षीय सीमा नायक पति आशीष नायक से पूछताछ की।

पुलिस के सख्ती के सामने वह टूट गई और उसने डाक्टर के जेवर चोरी करना कबूल कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जिम में चोरी का इस तरह से पहला मामला है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago