जल्द भोपाल से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद… एयरपोर्ट अथाॅरिटी नाइट पार्किंग शुल्क नहीं लेगी

भोपाल
 भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान संचालन के साथ ही इंटरनेशनल उड़ानें प्रारंभ कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं। एयरपोर्ट अथाॅरिटी का प्रयास है किदुबई उड़ान के साथ इंटरनेशनल रूट की शुरूआत की जाए। अथारिटी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस को प्रजेंटेशन दिया है, इसमें बताया गया है कि उनसे विमानों का नाइट पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कस्टम काउंटर एवं ई गेट भी स्‍थाप‍ित हो चुके

भोपाल एयरपोर्ट को हाल ही में इंटरनेशनल दर्जा मिला है। कस्टम काउंटर एवं ई गेट भी स्थापित किए जा चुके हैं। हज यात्रा के दौरान इंटरनेशनल विंग का उपयोग किया गया था, लेकिन फिलहाल विदेशी रूट पर एक भी उड़ान नहीं है। एक अक्टूबर से एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा।

    एयरपोर्ट अथाॅरिटी का प्रयास है किअक्टूबर माह से शुरू हो रहे विंटर शेड्यूल में कम से कम एक इंटरनेशनल उड़ान प्रारंभ हो जाए।

    अथाॅरिटी ने एयरलाइंस कंपनियों को सिंगापुर एवं बैंकाक जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट पर भी उड़ान प्रारंभ करने का न्यौता दिया है।

    एक अक्टूबर के बाद अथारिटी देर रात की उड़ानों के स्लाट भी जारी करेगी।
विदेशी उड़ान का शेड्यूल जारी होती है यहां पर कस्टम अमला भी तैनात कर दिया जाएगा।

    वेट की दर कम, नाइट पार्किंग भी फ्री

    भोपाल में एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेट की दर मात्र चार प्रतिशत है। हम एयरलाइंस कंपनियों को नाइट पार्किंग भी निश्शुल्क उपलब्ध कराएंगे। एयरलाइंस कंपनियों को इसकी जानकारी दी गई है। इस साल हर हाल में एक इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। – रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

चेक इन काउंटर्स की संख्या 40 होगी

फिलहाल आगमन-प्रस्थान क्षेत्र में एक साथ 800 यात्रियों को रोकने की क्षमता है। संभावित इंटरनेशनल उड़ानों को देखते हुए नया अराइवल क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जल्द ही तीन हजार से अधिक यात्री क्षमता हो जाएगी। नए अराइवल क्षेत्र में एसक्लेटर भी लगाया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र का भी विस्तार होगा। चेकइन काउंटर्स की क्षमता 14 से बढ़ाकर 40 करने का प्रस्ताव है।

टर्मिनल क्षेत्र का विस्तार भी होगा

    जल्द ही घरेलू एवं इंटरनेशनल यात्रियों के लिए अलग-अलग सिक्युरिटी होल्ड एरिया होगा।
    घरेलू उड़ानों के होल्ड एरिया को 2570 मीटर से बढ़ाकर 5540 वर्गमीटर करने का प्रस्ताव है।
    भोपाल एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी चैक मशीनों की संख्या दो से बढ़ाकर 11 करने का प्रस्ताव है।
    टर्मिनल क्षेत्र का विस्तार भी करने का प्रस्ताव है। यह क्षेत्र भविष्य में 29 हजार 225 वर्गमीटर हो जाएगा।
    इसके साथ ही इंटरनेशनल स्तर का नया तकनीकी ब्लाॅक भी अब काम करने लगा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

49 minutes ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

2 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

2 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

2 hours ago