अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: निर्मला भूरिया बोलीं – एक दिन अपने लिए, अपनी रुचि का काम करें

भोपाल.
हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भोपाल में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को रवीन्द्र भवन में इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “इन्वेस्ट इन वुमन-एक्सीलरेट प्रोग्रेस’’ पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला-बाल विकास मंत्री  निर्मला भूरिया ने कहा कि महिला दिवस एक ऐसा दिन है, जिसमें हर महिला एक दिन वह अपने लिए अपनी रुचि का काम करें। यह एक दिन का नहीं, बल्कि भविष्य में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

मंत्री  भूरिया ने कहा कि वर्तमान समय में लैंगिक समानता हासिल करने का दबाव बढ़ रहा है। जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना, समृद्ध और न्यायसंगत अर्थ-व्यवस्था को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित दुनिया निर्मित करना ही एकमात्र तरीका है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में तरह-तरह की सांस्कृतिक विविधता के साथ ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों में महिलाओं के सशक्तिकरण की अलग-अलग स्थिति है।  भूरिया ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की शुरूआत स्वयं से होती है। परिवार और समाज को किस दिशा में ले जाना है, यह हम सभी को मिलकर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छोटी उम्र के लड़कों के लिए भी आयोजित किए जायें, जिससे उन्हें भी गाइड किया जा सके। इसके लिए महिला-बाल विकास विभाग के साथ गृह और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर नये प्रोग्राम तैयार किये जायेंगे।

कार्यक्रम में एडीजी श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव ने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा पुलिस में भर्ती होने का आहवान करते हुए कहा कि हम अगर आधी आबादी हैं, तो हमें अपनी पूरी शक्ति दिखानी होगी। यूएनएफपीए के श्री सुनील थॉमस जैकब ने कहा कि महिलाएँ आगे आकर अपनी बात रखने की क्षमता रखें। किशोरियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, बाल विवाह रोकथाम, परिवारों को भी शिक्षित करना और सामाजिक स्तर पर लड़का-लड़की में भेदभाव न हो, यह सोच भी विकसित करना आवश्यक है। इस अवसर पर महिला-बाल विकास मंत्री  भूरिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। रवीन्द्र भवन परिसर में लगी विभिन्न जिलों की मिलेट प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

महिला-बाल विकास मंत्री ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ देखी “लापता लेडीज’’ फिल्म
महिला-बाल विकास मंत्री  निर्मला भूरिया ने विभाग द्वारा “लापता लेडीज’’ फिल्म के विशेष शो को आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सिनेमा-घर जाकर देखा।  भूरिया ने कहा कि “लापता लेडीज’’ महिला सशक्तिकरण का संदेश देती फिल्म है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी एवं आयुक्त महिला-बाल विकास श्रीमती सूफिया फारुखी वली भी उपस्थित थीं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

भोपाल  आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति…

12 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

रायपुर बस्तर संभाग में कार्यों के निरीक्षण और उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए निकले…

14 minutes ago
पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत…

20 minutes ago
टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

भोपाल      विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में रविवार सुबह फिटनेस…

20 minutes ago
“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि…

22 minutes ago
प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में…

25 minutes ago