काँग्रेस के नेताओं को “द कश्मीर फाइल्स” देखने का न्योता भेजा बीजेपी ने

जबलपुर
 फ़िल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार सियासत चल रही है,जबलपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने “द कश्मीर फाइल्स” फ़िल्म को लेकर कांग्रेस नेताओं को न्योता भेजकर फिल्म देखने का आग्रह किया है। और कहा है  कि सभी लोग यह फ़िल्म जरूर देखे। दरअसल,  भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को द कश्मीर फाइल्स फिल्म के टिकट पोस्ट की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि “द कश्मीर फाइल्स”फिल्म देखकर जनता के रोंगटे खड़े हो गए हैं, कश्मीर की तत्कालीन समस्या को लेकर फिल्म में जो स्टोरी दिखाई गई है,वह सत्य है,फिल्म में बताया गया है कि आखिर धारा 370 क्यों हटाई गई है। अभिलाष पांडे ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के चारों विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना और संजय यादव सहित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को टिकट पोस्ट की है।

भेजे पॉपकॉर्न और कॉफी के कूपन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को “द कश्मीर फाइलस” फिल्म टिकट के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट के लिए कॉफी और पॉपकॉर्न के कूपन भी भेजे हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से निवेदन किया है कि वह राजनीतिक छोड़कर इस फिल्म को जरूर देखें और फिल्म देख कर यह महसूस करें कि की कितनी भयावह स्थिति थी, जो कि नेहरू जी के द्वारा लगाई गई थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस धारा को हटवाई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

42 minutes ago
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

47 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…

50 minutes ago
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

1 hour ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

2 hours ago