जबलपुर में फ्लैटों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी, बिना NOC के हो रही बिक्री का खुलासा

जबलपुर
नगर निगम के स्वामित्व की लीज होल्ड भूमि पर निर्मित 100 से ज्यादा आपर्टमेंट हैं। जिनमें फ्लैटों की संख्या भी सैकड़ों में है। शहर के भंवरताल, राइट टाउन और निवाड़गंज एक्टेशन में लीज भूमि पर बने 75 अपार्टमेंट तो ऐसे है जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। जबकि इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

आंखें बंद किए है नगर निगम
हैरानी की बात ये है कि लीज भूमि पर बने अपार्टमेंट की लीज अवधि समाप्त हुए 15 से 20 साल गुजर गए परंतु नगर निगम ने सुध नहीं ली। यहां तक की लीज होल्ड भूमि पर बने अपार्टमेंट के फ्लैट भी बिना नवीनीकरण और एनओसी के बेचे और खरीदे गए। इससे लीज होल्डधारियों को तो फायदा हुआ परंतु नगर निगम को एक रुपया नहीं मिला। नगर निगम की आर्थिक हालात खराब होने का ये भी एक कारण है कि नगर निगम अपनी ही संपत्तियों से कमा नहीं पा रहा।
 
बहरहाल लीज होल्ड भूमि पर बने अपार्टमेंट के फ्लैटों की खरीद-फरोख्त के मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्लैट खरीद चुके और खरीद कर दूसरे को बेच चुके लोगों ने नामांतरण कराने और एनओसी के लिए नगर निगम में आवेदन किया। निगम में रोजाना 10 से 15 आवेदन किए जा रहे हैं। इस तरह बिना लीज नवीनीकरण और विक्रय एनओसी के फ्लैट बेचने-खरीदने की जानकारी लगते ही नगर निगम हरकत में आया और अब अपार्टमेंट की जांच शुरू करा दी।

इसके लिए तीन सदस्यीय जांच टीम भी बनाई गई जो अपार्टमेंट में जाकर दस्तावेजों की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि जांच के दौरान अपार्टमेंट और उनमें बने फ्लैट के रहवासियों को लीज शेयर होल्डर के रूप में नोटिस जारी कर लीज नवीनीकरण कराने कहा जा रहा है। इसके बाद भी लीज भूमि का नवीनीकरण नहीं कराया तो फ्लैटों की लीज निरस्त कर दी जाएगी।

जिले में 2500 लीज होल्ड संपत्तियां
विदित हो कि कि नगर निगम स्वामित्व की लीज होल्ड संपत्तियों की संख्या लगभग 2500 है। इनमें जो भंवरताल, राइट टाउन और निवाड़गंज एक्टेशन में है। नगर निगम ने उक्त एक्टेंशन की भूमि 30 संबंधितों को 30 साल वर्ष के लिए लीज पर दी हुई है। लीज धारियों को समय-समय पर लीज का नवीनीकरण कराना होता है।
 
75 की सूची में बड़े अपार्टमेंट जिनकी लीज समाप्त
प्लेटियम प्लाजा
खुशी प्लाजा
गुडलक अपार्टमेंट
मोहित कॉम्पलेक्स
दत्त टावर्स
होटल कृष्णा कॉम्पलेक्स
चंद्रिका टावर्स
खंडेलवाल मार्केट कॉम्पलेक्स
सुखेजा टावर्स
गंगोत्री टावर्स

नगर निगम के सहायक आयुक्त व प्रभारी संपदा शाखा शिवांगी महाजन ने कहा कि शहर में करीब 75 अपार्टमेंट सामने आए है जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। वहीं अपार्टमेंट में फ्लैटों का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। इसकी जांच कराते हुए लीजधारक और फ्लैट में रहने वाले लीज शेयर होल्डर को नोटिस जारी कर लीज नवीनीकरण कराने कहा जा रहा है। इसके बाद भी लीज भूमि का नवीनीकरण नही कराया तो फ्लैटों की लीज निरस्त कर दी जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

52 seconds ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

2 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

3 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

11 minutes ago
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

32 minutes ago