ग्वालियर
बिजली का कम उपयोग करने के बाद भी अगर बिजली बिल आपके होश उडा रहा है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हो सकता है कि इस गड़बड़ी के पीछे बिजली कंपनी के मीटर रीडर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 14 आउटसोर्स मीटर रीडर्स की सेवाएं खत्म कर दी हैं।
इनमे भोपाल से लेकर ग्वालियर तक के मीटर रीडर शामिल हंै। इसके अलावा कंपनी ने 155 मीटर रीडरों का इसी गड़बड़ी के कारण वेतन भी काटा है। मीटर रीडरों की इस करतूत के उजागर होने के बाद अब गलत बिलों को सही करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
एमडी के निर्देश, सख्त हो निगरानी
रीडिंग में गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडरों को हटाने और वेतन काटने की कार्रवाई के साथ 67 मीटर रीडरों ऐसे भी है जिन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कंपनी के अधिकारियों से कहा गया कि लगातार समीक्षा की जाए बिलिंग सबंधी शिकायतें शून्य लेवल पर लाएं और मीटर रीडरों की सख्त निगरानी निष्ठा एप के जरिए रखें।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…
खरगोन मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…
खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…
धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…