राज्य मंत्री पटेल ने विकास पर्व पर किये निर्माण कार्यों के लोकार्पण/भूमि-पूजन
भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजनाएँ बनाई है। पिछले दो दशक में प्रदेश में सिंचाई रकबे में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुँचे इसके लिये निरंतर नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल रविवार को सतना जिले की ग्राम पंचायत खारा में विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले अंधियारी सागर बांध के नहर निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।
राज्य मंत्री पटेल ने निर्माण एजेंसियों को नियत समय में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाणसागर से लगे दूरस्थ ग्रामों में नहरों की मरम्मत के लिये करीब साढ़े 7 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है।
37 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण
राज्य मंत्री पटेल ने सतना जिले की ग्राम पंचायत खोडरी, जुड़मानी और हिनौती में विकास पर्व के दौरान 37 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बहनों से संवाद किया। राज्य मंत्री ने सामुदायिक भवन और 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की 2 सड़कों का लोकार्पण किया।
राजनांदगांव| अग्रवाल सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक…
रायपुर। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लेने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग…
बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर स्टंटबाजी का खतरनाक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो…
जगदलपुर। शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर बस्तर जिले के स्कूलों में एक तरफ जहाँ…
राजनांदगांव | नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…
अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों…