भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने वन भवन में वन विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशेष के अनुसार उचित गुणवत्ता के पौधों का रोपण आवश्यक रूप से किया जाये। वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलवायु के आधार पर उचित गुणवत्ता के पौधे प्रजातियों का रोपण किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बांस रोपण को करने के लिये निजी क्षेत्र में किसानों को भी बांस रोपण के लिये प्रेरित किया जाये।
वन मंत्री श्री रावत ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े ग्रामीणों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक बोनस शीघ्र वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मंत्री श्री रावत ने ईको पर्यटन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार-मूलक गतिविधियों के प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री रावत में प्रदेश में वन आवरण में वृद्धि के साथ ही ग्रामीणों के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिये चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को प्राप्त होना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…