प्रदेश के धार्मिक स्थलों तक पहुंचना होगा आसान, ओंकारेश्वर, सलकनपुर और मैहर की चमकेगी सड़कें

भोपाल
मध्यप्रदेश के तीन बड़े धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब और आसान होगा। राज्य सरकार इन तीनों स्थानों पर राज्य सरकार 519 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च कर शानदार सड़कों का निर्माण करेगी।

लोक निर्माण विभाग ने तीनों धार्मिक स्थलों की बड़ी सड़कों के लिए राशि आवंटित कर दी है। तीनो सड़कों के लिए अगले माह टेंडर होंने जा रहे है। ये सभी टेंडर खुलते ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले काम शुरु हो जाएंगे।

ओंकारेश्वर में तेरह किलोमीटर फोरलेन सड़क
इंदौर-इच्छापुर मार्ग में ओंकारेश्वर नये बस स्टैंड तक तेरह किलोमीटर लंबी  फोर लेन सड़क बनाने के लिए 193 करोड़ 22 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

नागौद से मैहर पहुंचने बनेगी 61 किलोमीटर लंबी सड़क
मैहर जाने के लिए नागौद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर के बीच 61 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण करने के लिए 178 करोड़ 22 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।  

सलकनपुर में फोरलेन के लिए 147 करोड़
सीहोर जिले में मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक 14.40 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए 147 करोड़ 92 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

सभी निर्माण कार्य अगले दो माह मे शुरु होंगे
सभी कामों के लिए राशि आबंटित करते हुए लोक निर्माण विभाग के  सचिव  ने प्रमुख अभियंता को कहा है कि सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति लेकर उसके अनुसार निविदा आमंत्रित की जाए। निविदा आमंत्रित किए जाने के बाद अगले दो माह के भीतर ये सभी काम शुरु किए जाएंगे। अक्टूबर में कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लग सकती है इसलिए ये काम उससे पहले ही शुरु कर दिए जाएंगे। राशि की स्वीकृति पहले से हो जाने और काम शुरु हो जाने के बाद आचार संहिता के दौरान भी होते रहेंगे काम।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredRoad

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

3 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

4 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

5 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

5 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

5 hours ago