आईएएस शिल्पा गुप्ता के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट ने जमानती गिरफ्तारी वारेंट जारी किया

जबलपुर
 आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश लोकशिक्षण संचनालय की कमिश्नर शिल्पा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. कन्टैंप्ट ऑफ कोर्ट के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. हाईकोर्ट ने शिल्पा गुप्ता को 23 मार्च को कम्प्लाइंस रिपोर्ट के साथ कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं. दरअसल जबलपुर हाईकोर्ट ने डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता को 4 महीने पहले याचिकाकर्ताओं को शिक्षा विभाग में नियुक्ति देने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होने कोर्ट के इस आदेश का पालन करना तो दूर अपना जवाब भी नहीं दिया.

हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में आरक्षित वर्ग के मैरिटोरियस उम्मीदवारों को उनकी चॉइस फिलिंग के मुताबिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति देने के आदेश दिए थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने उन्हें ट्राइलब वैलफेयर विभाग में ही बरकरार रखा. ऐसे में उम्मीदवारों की ओर से दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की.

आईएएस शिल्पा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें
कोर्ट को बताया गया कि आईएएस शिल्पा गुप्ता के खिलाफ हाईकोर्ट में कंटैंप्ट ऑफ कोर्ट के करीब 200 मामले लंबित हैं, जिनसे समझा जा सकता है कि वो अदालत के आदेशों का पालन नहीं करतीं. ऐसे में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता के खिलाफ 10 हजार रुपयों का जमानती गिरफ्तारी वारेंट जारी कर दिया. हाईकोर्ट ने शिल्पा गुप्ता को ये आदेश दिया है कि वो 23 मार्च को कोर्ट के आदेश का पालन करने की रिपोर्ट के साथ हाईकोर्ट में हाजिर रहें.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…

22 seconds ago
CG : जशपुर जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य…

CG : जशपुर जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य…

फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं जशपुरनगर । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई, नई दिल्ली…

4 minutes ago
CG : बाबाधाम : शिवभक्तों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल …

CG : बाबाधाम : शिवभक्तों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल …

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को…

6 minutes ago
CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश”…

15 minutes ago
CG : ATM में चोरी की कोशिश, जगदलपुर में वारदात …

CG : ATM में चोरी की कोशिश, जगदलपुर में वारदात …

जगदलपुर. बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार…

20 minutes ago
नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान तेज, झाबुआ पुलिस ने ऑटो और सवारी वाहनों पर लगाए नशामुक्ति संदेश

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान तेज, झाबुआ पुलिस ने ऑटो और सवारी वाहनों पर लगाए नशामुक्ति संदेश

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान के पांचवें दिवस झाबुआ पुलिस का व्यापक  जनजागरूकता…

33 minutes ago