जबलपुर : शराब पीने से रोकने पर आईटी इंजीनियर की हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ वार

 जबलपुर

 जबलपुर में स्कूटर के आसपास भीड़ लगाकर शराब पीने से रोकने के लिए चार लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना घमापुर थानाक्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई। मृतक की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई है। बदमाशों ने नवीन पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए और मौके से फरार हो गए।

घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि 42 वर्षीय आईटी पेशेवर रविवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर दशहरा देखने कांचघर गया था। उन्होंने बताया कि शर्मा जब देर रात करीब तीन बजे अपना स्कूटर लेने लौटा तो उसने देखा कि चार लोग उसके वाहन के चारों ओर इकट्ठा होकर शराब पी रहे थे। अंधवान ने बताया कि नवीन ने स्कूटर की सीट पर रखे शराब के गिलास हटाने को कहा, जिसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी।

घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि चारों लोगों ने नवीन पर हथियार से करीब आधा दर्जन वार किये और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवीन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

चोरी के शक में नाबालिगों को बांधकर घुमाया
वहीं छतरपुर जिले में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर परेड कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इन तीनों को रस्सी से बांधकर हरपालपुर कस्बे में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने और नाबालिगों में से एक की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार शाम को कैलाश द्विवेदी और देव परमार के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

3 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

5 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

5 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

5 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago