जबलपुर रेलवे मंडल विशेष स्नान पर चलाएगा 65 ट्रेन, 12 रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीम रहेगी तैनात

जबलपुर

प्रयागराज में 140 साल बाद हो रहे हैं महाकुंभ को जबलपुर पश्चिमी मध्य रेलवे मंडल इसे अपने लिए चुनौती भी मानता है और यात्रियों की सेवा करने का अवसर भी। लिहाजा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जबलपुर रेलवे मंडल ने अपनी ओर से काफी सारी तैयारी कर रखी है।

सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा ने बताया कि जबलपुर से प्रयागराज तक जाने वाले 12 रेलवे स्टेशनों पर अपनी तैयारी कर रखी है। खास कर सतना, मैहर और कटनी में उन्होंने 24 घंटे के लिए हेल्प डेस्क भी बना रखी है जो वहां से जाने वाले यात्रियों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।ये हेल्प डेस्क जबलपुर में बने वार रूम जिसे सेंट्रल हेल्प डेस्क भी कहा कहा जा रहा है से कांटेक्ट में रहेगा। जबलपुर में बने सेंट्रल हेल्प डेस्क के सुपरवाइजर राउंड टू क्लास सारी स्थितियों का जायजा लेंगे जो किसी भी तरह की समस्या आने पर उसका निदान करेंगे। इसके अलावा रेलवे के सभी 12 विभागों के कर्मचारियों की इस दिशा में काउंसलिंग करते हुए उन्हें 24 घंटे रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगे।

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, स्नान के लिए 65 ट्रेन चलेगी

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन अभी तक कि यात्रियों को मैनेज करने के लिए पर्याप्त है। कहा कि उसके बाद यदि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो उसके लिए भी रेलवे की पूरी तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने इस दिशा में आपात स्थिति से निपटने के लिए खाली कोच इंजन के साथ तैयार रखे हुए हैं ताकि अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो उनको सुविधाजनक तरीके से ले जाया और वापस जा सके। महाकुंभ में जो विशेष स्थान है उसमें और आने वाली भीड़ को लाने और ले जाने के लिए रेलवे ने 65 ट्रेनों का इंतजाम किया है जो यात्रियों को सुगमता से ले जाने और लाने का काम करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: train

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

9 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

9 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago