जगदलपुर में इंद्रावती नदी में शव को तैरता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया गया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
Trending Videos
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मेटगुडा इंद्रावती नदी में मोहल्ले के लोगों ने शव को पानी में तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और इसके बाद उसकी पहचान कराई गई।
लेकिन किसी ने भी शव को नहीं पहचान पाया। 10 से 12 दिन पुराना होने के कारण शव पहचान में नहीं आ पा रहा था। पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अपने क्षेत्र से गुम हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को 4 दिनों के लिए मेकाज के पीएम घर में रखवा कर परिजनों की तलाश कर रही है। अगर शव का कोई भी परिजन नहीं मिलता है तो उसे निगम को सौंपते हुए उसका अंतिम संस्कार उन्ही के द्वारा करवा दिया जायेगा।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…