जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट 31 मार्च से शुरू, समर शेड्यूल में यात्रियों को बड़ी राहत

जगदलपुर.

लंबे समय से बंद जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर एलायंस एवर ने फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। 29 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर 31 मार्च से फ्लाइट शुरू होगी। बीते लंबे समय से इस सेक्टर पर विमान सेवा की मांग लोग कर रहे थे। इधर जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को एलायंस एयर ने बंद कर दिया है। सोमवार को आखिरी बार दिल्ली के लिए एलायंस एयर के विमान ने जगदलपुर से उड़ान भरी। हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में में फ्लाइट हैदराबाद-जगदलपुर, जगदलपुर-रायपुर, रायपुर-रीवा, रीवा-रायपुर, रायपुर-जगदलपुर व जगदलपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी। हैदराबाद से एलायंस एयर की फ्लाइट सुबह 7.50 बजे टेकऑफ करेंगी, जो 9.10 बजे जगदलपुर में लैंड होगी। जगदलपुर से 9.35 बजे रायपुर के लिए टेकऑफ करने के बाद विमान 10.30 बजे रायपुर में लैंड होगी। वापसी में रायपुर से दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर विमान 3.20 बजे जगदलपुर और यहां से 3.45 बजे टेकऑफ कर शाम 5.05 बजे हैदराबाद जाएगी।
बिलासपुर से जबलपुर और जगदलपुर की उड़ान बंद
बिलासपुर। आगामी 28 मार्च से लागू होने वाले नए समर शेड्यूल में जबलपुर और जगदलपुर हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है. प्रयागराज के लिए चलने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन तक सीमित कर दी गई है. वहीं कोलकाता और दिल्ली की विमान व्हाया अंबिकापुर होकर चलेगी.समर शेड्यूल में पहले से सप्ताह में दो दिन चलने वाली बिलासपुर – प्रयागराज फ्लाइट को घटाकर सिर्फ एक दिन कर दिया गया है. प्रयागराज रूट धार्मिक, शैक्षणिक और न्यायिक कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इसे सीमित कर देना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. वहीं एलाइंस एयर ने जबलपुर की हवाई सेवा को बंद करने का निर्णय लिया है. साथ ही बिलासपुर जगदलपुर हवाई सेवा को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा कोलकाता – बिलासपुर की सीधी हवाई सेवा को व्हाया अंबिकापुर चलाने का निर्णय लिया है . इसी तरह सप्ताह में दो दिन दिल्ली की फ्लाइट व्हाया अंबिकापुर जाएगी. जिससे उक्त फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कम होना तय है.

हैदराबाद फ्लाइट एक बार फिर से लटकी
हैदराबाद- बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट चलाने की मांग का समर्थन केन्द्रीय विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने दिल्ली में आंदोलन करने पहुंचे हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति को हैदराबाद उड़ान शुरू कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन एक बार फिर से हैदराबाद विमान लटक गया है. उसका ट्रायल भी डेढ़ साल पहले हो चुका है. जो काफी सफल रहा था.

पांच साल से चल रही जबलपुर फ्लाइट बंद
एलाइंस एयर कंपनी ने फिर से पर्याप्त यात्रियों के साथ चलने वाली बिलासपुर-जबलपुर फ्लाइट को बंद किया गया है. उसको बंद करने का कारण नहीं बताया जा रहा है. इसके पहले भोपाल और इंदौर फ्लाइट भी चलाने के कुछ समय बाद बंद कर दी गई थी.

Admin

Recent Posts

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

6 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

14 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

19 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

29 minutes ago
राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति…

44 minutes ago