विदिशा जेल में जेलर ने अपराधियों के साथ खिंचवाई फोटो, इफ्तार पार्टी का Video Viral

विदिशा
 मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में जेल के अंदर का एक वीडियो (Video From Inside the Prison) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के अंदर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग किया जा रहा है और इसी दौरान जेलर के साथ अपराधियों की फोटो भी खिंचवाई गई है।

जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इफ्तार पार्टी के दौरान वहां जमकर वीडियो बनाई गई और फिर वह वायरल हो गई। जेल प्रशासन की मिलीभगत के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा उल्लंघन हुआ है। जेल की चार दीवारी के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना सख्त मना है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन जवाब देने से भाग रहा है। मामले को लेकर विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं जेल में हुई इस तरह की सुरक्षा में चूक से हर कोई हैरान है, क्योंकि जेल के अंदर रिकॉर्डिंग करना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए गंभीर दंड का प्रावधान है। आपराधिक संहिता की धारा 183 (भाग VI) गुप्त रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित करती है। अवैध रिकॉर्डिंग करने वालों को पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: jailtop-news

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago