जिले में 16 नवंबर से आयोजित होगा जल संवाद कार्यक्रम

सिंगरौली

खनन परियोजनाओं से प्रभावित सिंगरौली जिले के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन अंतर्गत जल संरक्षण एवं प्रबंधन  एक अनिवार्य आवश्यकता है। चूंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता इसलिए जल की कमी को पूरा करने के लिए जल के संरक्षण के साथ जल की हानि,  उपयोग या अपव्यय में वास्तविक रूप से कमी लाने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए आमजन जागरूकता भी महत्वपूर्ण पहलू है।

इसी के मद्देनजर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिला मुख्यालय में स्थापित जल शक्ति केंद्र एवं मनरेगा योजना के माध्यम से जिले अंतर्गत जल के विभिन्न आयाम , चुनौतियां, सभी को स्वच्छ जल की उपलब्धता के साथ सतत जल प्रबंधन और संरक्षण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 16 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही 17 नवंबर को जनपद पंचायत देवसर में तथा 18 नवंबर को जनपद पंचायत चितरंगी में कार्यक्रम उपरांत चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस जल संवाद कार्यक्रम में जल प्रहरी एवं वाटर हीरो श्री नीरज वानखेड़े जी एवं उनकी टीम द्वारा जल संवर्धन एवं संरक्षण के विषय पर प्रकाश डाला जाएगा साथ ही विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारी,  जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य , ग्राम पंचायत सरपंच, सब इंजीनियर, मनरेगा अंतर्गत सी.एफ.पी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ एवं आम जनमानस द्वारा जन भागीदारी से जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा कर जन जागरूकता चलाया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च निर्माण का आरोप

रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च निर्माण का आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक…

1 hour ago
MP के मंदिरों में अब QR कोड से होगा दान, बड़े मंदिरों में लागू होगी डिजिटल व्यवस्था

MP के मंदिरों में अब QR कोड से होगा दान, बड़े मंदिरों में लागू होगी डिजिटल व्यवस्था

दमोह   अयोध्या राम मंदिर के दान में गड़बड़ी के मामले के बाद मध्य प्रदेश के…

1 hour ago
लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में बड़ा एक्शन, कई कोचिंग सेंटर सील; जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में बड़ा एक्शन, कई कोचिंग सेंटर सील; जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

 इंदौर लखनऊ की कोचिंग में हुए भीषण अग्निकांड हादसे के बाद इंदौर का जिला प्रशासन…

1 hour ago
बीना-झांसी रेलखंड पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर, 25 हजार यात्री प्रभावित; 15 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदलेंगे

बीना-झांसी रेलखंड पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर, 25 हजार यात्री प्रभावित; 15 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदलेंगे

भोपाल  जुलाई में रेल यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।…

1 hour ago
CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

CG : नारायणपुर जिला प्रशासन की बड़ी राहत- थुलथुली के ग्रामीणों को अब 25 किमी दूर पैदल नहीं जाना होगा, गांव में ही मिला राशन

ओरछा से ट्रैक्टर के जरिए पहुंचाया गया खाद्यान्न, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मिली बड़ी राहत…

1 hour ago
CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

CG : विशेष लेख : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, (उप संचालक)   विवेक सरकार, (उप संचालक) रायपुर, किसी भी समाज और…

1 hour ago