जन आशीर्वाद यात्रा को आदिवासी अंचल में लोकसंस्कृति का भरपूर स्नेह मिल रहा

भोपाल

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को आदिवासी अंचल में लोकसंस्कृति का भरपूर स्नेह मिल रहा है। न केवल आदिवासी कार्यकर्ता बल्कि आमलोग भी लोकरंग में रंगे हुए हैं। यहां आदिवासी अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ जन आशीर्वाद यात्राओं में बहुत बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। इससे जगह-जगह ऐसा माहौल बन रहा है कि ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की धुन की जुगलबंद पर नेता भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। 

जनआशीर्वाद यात्रा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया शाजापुर में एक साथ जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। मालवा क्षेत्र की यह यात्रा राजगढ़ के पचौर से शुरू होगी जो रात में शाजापुर पहुंचेगी। वहीं यात्रा क्रमांक तीन इंदौर संभाग की धार जिले के कुक्षी से शुरू होगी जो अलीराजपुर तक जाएंगी। इसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह शामिल रहेंगे। विंध्य क्षेत्र की यात्रा क्रमांक एक बांधवगढ़ से शुरू होकर उमरिया पहुंचेगी।

इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। महाकौशल क्षेत्र की यात्रा क्रमांक दो छिंदवाड़ा जिले के समसबाड़ा से शुरू होकर पांढुर्ना पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद पूनम महाजन शामिल होंगी। यात्रा क्रमांक पांच में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कैलाश विजयवर्गीय शामिल रहेंगे। यह यात्रा शिवपुरी से शुरू होकर पिछोर पहुंचेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

8 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago