54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में जेईई एडवांस्ड टॉपर इंदौर के वेद लाहोटी ने जीता स्वर्ण पदक

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर के वेद लाहोटी और छत्तीसगढ़ के रायपुर के रिदम केडिया ने फिजिक्स ओलंपियाड स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ईरान के इस्फहान में आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 21 से 29 जुलाई तक चली प्रतियोगिता भारतीय टीम ने दो स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते।

चौथे स्थान पर रहा भारत
रजत पदक पाने वाले छात्रों में महाराष्ट्र के नागपुर के आकर्ष राज सहाय, उत्तर प्रदेश के नोएडा के भव्य तिवारी, और राजस्थान के कोटा के जयवीर सिंह शामिल हैं। भारत ने वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर अपना स्थान बनाया, जबकि चीन ने पहले, रूस ने दूसरे और रोमानिया ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉपर हैं वेद लाहोटी
रायपुर के रिदम केडिया और इंदौर के वेद लाहोटी ने फिजिक्स ओलंपियाड स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वेद लाहोटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉपर हैं। आईआईटी दिल्ली जोन के वेट लाहोटी ने 360 में से 355 अंकों के साथ आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम में टॉप किया था। वेद लाहोटी इंदौर के रहने वाले हैं, उन्होंने कोटा में रहकर एग्जाम की तैयारी की थी। वेद का ननिहाल भी इंदौर में ही है। वेद ने छठवीं से 10वीं की पढ़ाई इंदौर के निजी स्कूल में की थी। इससे पहले वेद ने इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक भी जीता था।

1967 से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता
IPhO की स्थापना 1967 में पोलैंड में हुई थी और यह अब 80 से अधिक देशों में आयोजित होती है, हर साल एक अलग देश मेजबानी करता है। प्रतियोगिता में 43 देशों के 193 छात्रों ने भाग लिया। कुल 18 स्वर्ण, 35 रजत, और 53 कांस्य पदक वितरित किए गए।

फिजिक्स से जुडे़े ये सावाल थे
भारतीय दल का नेतृत्व प्रो. दीपक गर्ग (डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़) और डॉ. शिरीष पठारे ने किया, जबकि प्रो. ए. सी. बियाणी और प्रो. विवेक भिडे वैज्ञानिक पर्यवेक्षक थे। प्रतियोगिता में 5 घंटे की सैद्धांतिक परीक्षा में ग्लोबल वार्मिंग, 'पॉल ट्रैप', और बाइनरी स्टार सिस्टम पर आधारित सवाल शामिल थे, जबकि प्रायोगिक परीक्षा में तांबे की छड़ के माध्यम से ऊष्मा चालन और फेज स्टेप्स से विवर्तन पर काम किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

7 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

7 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

7 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

7 hours ago