लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे जीतू

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनते ही जीतू पटवारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। पटवारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, लेकिन यह नहीं दिया जा रहा है, इसे लेकर हर जिले में महिला कांग्रेस को एक्टिव होना होगा। लोकसभा चुनाव में भी आधी आबादी के वोट बढ़ाने के लिए महिला कांग्रेस को अहम भूमिका निभाना होगी।

यह बात उन्होंने रविवार को महिला कांग्रेस की बैठक में की। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल और प्रदेश पदाधिकारी शामिल थी। दोपहर में जीतू पटवार ने युवा कांग्रेस की भी बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी ने पहली बार महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक ली। पहले उन्होंने महिला कांग्रेस की बैठक ली। जिसमें उन्होंने महिला कांग्रेस द्वारा पिछले दिन चलाए गए अभियानों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इस संगठन से जुड़ी से कुछ अन्य जानकारी भी ली। सभी जानकारी लेने के बाद उन्होंने महिला कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है। इस बैठक के बाद दोपहर में उन्होंने युवा कांग्रेस की बैठक ली।

जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आ सकते हैं
प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह जल्द ही भोपाल आने का दौरा कार्यक्रम बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक वे यह तय कर लेंगे कि वे भोपाल कब आ रहे हैं। फिलहाल मंगलवार को भोपाल आने का प्रोग्राम बन रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago