भोपाल में ज्वेलरी शॉप बदमाशों के निशाने प , आधी रात शटर तोड़कर 30 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

भोपाल

राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन हो या रात, जब मन होता है लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पहले बागसेवनिया में दो हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ज्लेवरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई कि गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे डी-सेक्टर अयोध्या नगर में बदमाशों ने शटर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 30 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिस वाहन से चोरी की गई है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर डी-सेक्टर में जैन ज्वैलर्स नाम की शॉप है। गुरुवार रात करीब पौने तीन बजे भोपाल पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो से सात नकाबपोश डकैत आए और शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे बड़े वाहन से आए और लूट की सूचना के बाद जब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया तो वे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गए।

बदमाशों का नहीं चला पता
चोरी गई रकम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, फरियादी पक्ष की ओर से करीब 30 लाख की चोरी की शिकायत की गई है। इधर, घटना की सूचना के बाद शहर की नाकेबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

रात्रि गश्त पर फिर उठे सवाल
चार इमली में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी के बाद हाईप्रोफाइल चार इमली की सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, अब अयोध्या नगर में हुई इस वारदात ने पूरे शहर की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्थिति तब है जब स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा शहर अलर्ट पर है और राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होने का दावा किया जा रहा था।

गुना में मिली लोकेशन, टीम रवाना
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो वाहन सवार बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। गुना पुलिस की टीम वाहन का पीछा कर रही है, वहीं, भोपाल से भी पुलिस की एक टीम गुना रवाना हो गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

6 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

6 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

6 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago