झाबुआ बना शतप्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला दूसरा जिला

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। कंपनी क्षेत्र का झाबुआ जिला मुख्यालय सोमवार को पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला शहर घोषित कर दिया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों को बधाई दी हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की एमडी सुरजनी सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र का खरगोन शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला प्रदेश का पहला शहर बना था, इसके बाद 13700 स्मार्ट मीटर लगाकर सोमवार को झाबुआ जिला मुख्यालय को स्मार्ट मीटरीकृत घोषित कर दिया गया। सुरजनी सिंह ने बताया कि झाबुआ शहर के स्थाई विद्युत संयोजन श्रेणी के सिंगल फेज, थ्री फेज के अलावा शहर के सभी 192 ट्रांसफार्मर्स पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। इससे एनर्जी ऑडिट में आसानी होगी और उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही स्मार्ट मीटरीकृत उपभोक्ता अपने मीटर बिल रीडिंग की रीयल-टाइम जानकारी विद्युत कंपनी के ऊर्जस एप पर देख सकेंगे। सुसिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में अब तक 9 लाख 60 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, यह संख्या प्रदेश में सबसे अधिक हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही रतलाम शहर भी पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएगा, रतलाम में 93 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्ट मीटरीकृत हो चुके हैं।

सभी का सहयोग रहा

एमडी सुसिंह ने बताया कि झाबुआ शहर को पूर्णतः स्मार्ट मीटरीकृत करने में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग रहा। वहीं पश्चिम क्षेत्र कंपनी स्मार्ट मीटर परियोजना निदेशक रवि मिश्रा, अधीक्षण यंत्री स्मार्ट मीटर श्रीमती कीर्ति सिंह, झाबुआ के अधीक्षण यंत्री डीएस चौहान, झाबुआ कार्यपालन यंत्री महेंद्र पंवार ने टीम के साथ अत्यंत सराहनीय कार्य किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

9 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

10 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

11 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

11 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

11 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

12 hours ago