Former MLA राठौर के बंगले पहुंची वन विभाग की संयुक्त टीम, वन्य प्राणियों के 34 अवैध अवशेष जब्त

सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के सदर क्षेत्र में स्थित बंगला नंबर 1 पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने  छापा मारा। इस टीम में उत्तर वन मंडल, दक्षिण वन मंडल के कर्मचारी-अधिकारी, एसआईटी, और पुलिस प्रशासन शामिल थे।

करीब 60 सदस्यीय इस टीम ने आवास से बड़ी संख्या में वन्य जीवों की खाल, सींग, और अन्य अवशेष जब्त किए। इनकी स्वामित्व/उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र की जांच के लिए राठौर परिवार से जानकारी मांगी गई। दस्तावेजों का परीक्षण भी किया गया।

बंगले से वन्य जीवों की ट्रॉफी, आर्टिकल, और अन्य अवशेषों के कुल 65 नग बरामद हुए। इनमें से 31 नग के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज राठौर परिवार के पास उपलब्ध थे, जिन्हें परिवार की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। बाकी 34 आर्टिकल के वैध स्वामित्व और उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने के कारण उन्हें जब्त कर लिया गया। जब्त सामग्री को एक ट्रक में भरकर दक्षिण वन मंडल कार्यालय लाया गया। वहीं, कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
 
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को दोपहर उत्तर वन मंडल, दक्षिण वन मंडल, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, और भोपाल से आए अधिकारियों सहित 60 लोगों की टीम ने राठौर के सदर स्थित आवास पर पहुंचकर छापेमारी की। करीब 6 घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान बंगले से वन्य जीवों की खाल, सींग, और कृत्रिम रूप से तैयार किए गए अवशेष बरामद किए गए।

वन्य जीवों के अवशेषों को कार्टनों में पैक करके शाम करीब 6:30 बजे दक्षिण वन मंडल कार्यालय लाया गया। यहां अधिकारियों ने दिनभर की कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार किया। सीसीएफ अनिल के सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिन सामग्री के वैध दस्तावेज मिले हैं, उन्हें छोड़ दिया गया है। बाकी सामग्री जब्त कर ली गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

16 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

16 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

16 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

16 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago