18 साल बाद मिला इंसाफ: डीईओ की लापरवाही से नहीं मिली थी बीमा राशि

भोपाल
बैतूल जिले के सरकारी स्कूल की एक छात्रा की दुर्घटना में मृत्यु के बाद भी उसके परिवार को विद्यार्थी सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा राशि नहीं दी गई। 18 साल बाद राज्य उपभोक्ता आयोग ने छात्रा के पिता को न्याय देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को दोषी मानते हुए 35 हजार रुपये हर्जाना देने का आदेश सुनाया। मामला बैतूल जिले के उड़दन ग्राम का है, जहां के निवासी कुंजीलाल कुमरे ने डीईओ और द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ आयोग में अपील लगाई थी। आयोग के सदस्य डॉ. श्रीकांत पांडेय और डॉ. मोनिका मलिक की बेंच ने यह स्पष्ट किया कि छात्रा बीमा की हकदार थी और उसकी मृत्यु के 15 दिन के भीतर बीमा राशि का भुगतान किया जाना चाहिए था। बता दें कि इससे पहले जिला उपभोक्ता आयोग ने छात्रा के पिता के खिलाफ में निर्णय सुनाया था, जिसके बाद राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की गई थी।
 
बीमा न मिलने का कारण डीईओ की लापरवाही
बीमा कंपनी ने दलील दी कि डीईओ ने निर्धारित समय पर प्रीमियम राशि जमा नहीं की थी, इस कारण पालिसी प्रभाव में नहीं रही। कंपनी ने यह भी कहा कि पालिसी की अवधि एक अगस्त 2006 से 31 जुलाई 2007 तक थी, जबकि छात्रा की मृत्यु 19 अगस्त 2007 को हुई। वहीं, अपीलकर्ता के वकील ने तर्क रखा कि योजना का नवीनीकरण हर वर्ष होता है और एक अगस्त 2007 से 31 जुलाई 2008 तक नई पालिसी प्रभावी थी। इसके अलावा योजना के तहत डीईओ को स्थानीय निधि से प्रीमियम राशि जमा करने की सुविधा भी थी।

आयोग का निष्कर्ष
आयोग ने पाया कि पूरी कक्षा के लिए लगभग 2.65 लाख रुपये की प्रीमियम राशि डीईओ को जमा करनी थी, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। इस कारण बीमा कंपनी की बजाय डीईओ को दोषी मानते हुए हर्जाने का आदेश दिया गया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर …

CG : सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज रीवा दौरे पर …

आरंग. आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत रीवा में आज कई विकास कार्यों का लोकार्पण और…

2 minutes ago
राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव l यातायात पुलिस की टीम ने शहर के सर्विस रोड, बाजा क्षेत्र व अन्य…

12 minutes ago
राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव l पांच सालों के भीतर चारों जिलों में कुल 478 विद्युत हादसे हो चुके…

15 minutes ago
राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह…

17 minutes ago
ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

भोपाल  बुरहानपुर निवासी आदित्य हरिकृष्ण शर्मा के पास से 220 वर्ष पुरानी टीका मिली है।…

18 minutes ago
राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी जमा है। जलभराव वाले…

20 minutes ago