ज्योतिरादित्य सिंधिया मां की अंत्येष्टि के दूसरे दिन अस्थि संचय करने पहुंचे

ग्वालियर

BJP नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अपनी मां माधवी राजे सिंधिया की अस्थि संचय करने के लिए छत्री परिसर पहुंचे. सिंधिया परिवार के करीबी बाल खांडे ने बताया कि राजमाता की अस्थियां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहबाद), पड़ोसी मुल्क नेपाल समेत उज्जैन भेजी जाएंगी. इससे पहले 9 दिन तक ग्वालियर के ही माधव बाग में अस्थि कलश रखे जाएंगे.

ग्वालियर के पूर्व शाही परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर का गुरुवार शाम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अंतिम संस्कार किया गया था. 76 वर्षीय माधवी राजे का बुधवार सुबह दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को एक विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी से ग्वालियर लाया गया था.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य के मंत्री प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा 'अम्मा महाराज की छत्री' में माधवी राजे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को एक जुलूस के रूप में जय विलास पैलेस स्थित रानी महल से श्मशान घाट 'अम्मा महाराज की छत्री' लाया गया था.

अंतिम क्रियाएं संपन्न होने के बाद ज्योतिरदित्य सिंधिया ने मां के पाथिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग मौजूद थे.

दिन में उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से लाए जाने के बाद रानी महल में रखा गया ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. नेपाल के शाही परिवार और देश की पूर्व रियासतों के सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

बता दें कि नेपाल के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली माधवी राजे ने 1966 में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत माधवराव सिंधिया से शादी की थी. उनके परिवार में बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा उनकी बेटी चित्रांगदा राजे सिंह हैं.

माधवी राजे का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था. वह निमोनिया और सेप्सिस से पीड़ित थीं और पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सूत्रों ने बताया कि मौत से कुछ दिन पहले वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी

CG की 19 नदियों के उद्गम स्थल होंगे संरक्षित, संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थल सूखने का कारण जानने और इन…

35 minutes ago
रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति…

45 minutes ago
CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

CG में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने पर होगी जेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन के साथ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 10 जुलाई से पूरे प्रदेश…

2 hours ago
आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, AI से फर्जी दस्तावेज बनाने की आशंका

मुंगेली. मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया और आसपास के वनांचल क्षेत्र…

3 hours ago
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई

अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों…

3 hours ago
CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

CG News: रथयात्रा में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय, बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर में रथयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM…

3 hours ago