कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान कहा राहुल गांधी दिन में भी सोते हैं

इंदौर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी सपना देख रहे हैं। मुझे लगता है कि वो दिन में भी सोते हैं। दरअसल, पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी 150 पार नहीं कर पाएगी।

मंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में बीजेपी लाखों वोट से जीत रही है। सिर्फ छिंदवाड़ा नहीं जबलपुर, रीवा, मंडला सहित बीजेपी 29 सीट जीतने जा रही है। मीडिया में कई सीटों पर कांटे की टक्कर को लेकर खबर चल रही है, लेकिन मैदानी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुर्सी के लिए राजनीति करती है, न की देश के लिए। नक्सली और आतंकवादी को शहीद बोलना वोट बैंक की राजनीति है। महबूबा मुफ्ती आतंकवादी को वोट के लिए शहीद बोलती थी।

मंत्री ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा प्रदेश है, जहां हिंदूओं को अपने अस्तित्व की रक्षा करना भी मुश्किल हो चुका है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान कांग्रेस प्रदेश में आधी सीट जीतेगी, इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि जीतू पटवारी आधी कांग्रेस बचा लें। ये उनके लिए चुनौती है, हम तो पूरी 29 सीट जीत रहे हैं। निगम बिल फर्जीवाड़ा को लेकर उन्होंने कहा कि महापौर को निर्देश दिए है कि मामले की जांच कराए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

12 minutes ago
अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…

25 minutes ago
CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG : जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री की 'मन की बात' विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा :…

30 minutes ago
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

1 hour ago