मुहावरों से सजी ‘विंध्य की बेटी: मुहावरों से झलकती ममता…’ किताब का आज विमोचन कमलनाथ ने किया

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह के 151 बघेली मुहावरों से सजी ‘विंध्य की बेटी: मुहावरों से झलकती ममता…’ किताब का आज विमोचन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल के रविंद्र भवन में किया। आयोजन अर्जुन सिंह सद्भावना ट्रस्ट की ओर से किया गया था, जिसमें कांग्रेस के साथ ही साहित्य जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह पर बनी एक डाक्यूमेंटी फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन को दर्शाया गया।

सरोज कुमारी ने बघेली भाषा का अनूठा और अनोखा मुहावरा और कहावत संग्रह तैयार किया था। इसे सभी ने बघेलखंड की संस्कृति और परंपरा का एक रुचिकर और लोक स्वीकृत दस्तावेज बताया। इन्हीं मुहावरे और कहावतों को अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन ने एक पुस्तक का स्वरूप दिया और उसका प्रकाशन करवाया। जिसका विमोचन आज किया गया।

बाबरी मस्जिद गिराये जाने से दुखी थे अर्जुन सिंह
इस आयोजन में दिखाई गई डाक्युमेंट्री में बताया गया कि बाबरी मस्जिद गिराये जाने से अर्जुन सिंह खासे दुखी थे। उन्होंने इस संबंध में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को पहले ही चेता  दिया था कि बाबरी मस्जिद के साथ ऐसा हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही अर्जुन सिंह ने उनकी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

ऐसे लिखती गई कहावते और मुहावरे
इस पुस्तक में 151 मुहावरों हैं। सरोज सिंह की बेटी वीणा सिंह ने बताया कि उनकी मां साधारण बोलचाल में भी मुहावरे और कहावतों का इस्तेमाल करती थी। बाद में उन्होंने सलाह दी कि इन्हें कहीं पर लिखा जाए। जब यह कलेक्शन बहुत हो गया तो तो वीणा सिंह ने पुस्तक का प्रकाशन करवाने का तय किया, लेकिन उनके जीवित रहते वे ऐसा नहीं करवा सकीं। इसके बाद अब यह पुस्तक प्रकाशित हुई है।

कार्यक्रम में नहीं दिखे अजय सिंह
इस आयोजन से अर्जुन सिंह के बेटे एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दूरी बनाए रखी। इस आयोजन को लेकर आमंत्रण पत्र में भी उनका नाम नहीं था। इसके बाद गुरुवार को हुई पत्रकार वार्ता में भी वे नहीं दिखाई दिए। आज इस आयोजन में भी वे दिखाई नहीं दिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago