महिला साक्षरता दर कम वाले जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन

महिला साक्षरता दर कम वाले जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन

चयनित बालिकाओं को आवास एवं भोजन की भी सुविधा

भोपाल

प्रदेश में शैक्षिक दृष्टि से पीछे रह गये विकासखंड, जहां महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से कम है, उन स्थानों पर महिला साक्षरता सुधार के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित कर रहा है। यह विद्यालय केन्द्र सरकार की मदद से संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में 207 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 33 हजार से अधिक बालिकाएं अध्ययन कर रही हैं।

107 कस्तूरबा विद्यालय संचालन को स्वीकृति

प्रदेश में पिछले वर्ष 2023-24 के लिये केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक कार्य-योजना में टाइप-1 के 100 और टाइप-3 के 107 और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 75 प्रतिशत बालिकाएं अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय और 25 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली बालिकाओं के लिये है। इन विद्यालयों के जरिये अनाथ, बेसहारा एवं एकल परिवार की बालिकाओं को 8वी तक की शिक्षा पूर्ण करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन में 201 विद्यालय

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत 201 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 9 से 12 के लिये संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में 20 हजार से अधिक बालिकाओं को अध्ययन की सुविधा दी जा रही है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ भोजन, स्पोटर्स, आत्मरक्षा, उपचारात्मक शिक्षा और कैरियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago