कटनी : कुठला थाना इलाके के गांव जटवारा में शुक्रवार सुबह एक खून से सनी लाश मिली

कटनी

कटनी जिले के जटवारा गांव में शुक्रवार सुबह पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर एक खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना कुठला पुलिस थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक जिसकी हत्या की गई है, वह बालाघाट में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और कुछ समय पहले ही उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था।
विभाग ने बर्खास्त कर दिया था

कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जटवारा निवासी 54 वर्षीय कमलेश उर्फ लाला शर्मा पिता दादूराम शर्मा बालाघाट पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। बालाघाट के बैहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

उसके बाद से वह अपने गांव जटवारा में ही रह रहा था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण जागे और अपने कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले, तो उनकी नजर गांव में मौजूद गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर पड़ी, जहां कमलेश का शव पड़ा था।

गांव में घटना की जानकारी लगते ही सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कुठला पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे टीम के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या का कारण पता नही चला है।
18 आरक्षक व प्रधान आरक्षकों किए गए इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ एक उपनिरीक्षक सहित आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों के तबादले किए हैं। सबसे अधिक तैनाती कोतवाली थाना में की गई है। जिसमें ढीमरखेड़ा से उप निरीक्षक मुन्ना लाल करण, रंगनाथ नगर से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामनारायण यादव, रामपाल बागरी, रक्षित केंद्र से सुनील राजपूत, एनकेजे से हेमंत द्विवेदी, सिलौड़ी चौकी से आरक्षक रोशन तिवारी, रक्षित केंद्र से दीपक तिवारी, याातयात से अंकित दुबे, बस स्टैंड चौकी से सौरभ तिवारी, रक्षित केन्द्र से लुटेज प्रजापति को कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कार्यवाहन प्रधान आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा को एनकेजे से कुठला, देवेश भूरिया को निवार चौकी से लाइन, धर्मेन्द्र यादव को लाइन से चौकी बिलहरी, आरक्षक आशीष सोनी खिरहनी चौकी व रणविजय कुमार सिंह चौकी झिंझरी को जुहला बाइपास यातायात चौकी में पदस्थ किया गया है।

वहीं महिला आरक्षक सुनीता सिंह को रक्षित केंद्र से थाना स्लीमनाबाद, जयंत कोरी को थाना एनकेजे और दुर्गेश कुमार सिंह को कुठला थाना में पदस्थापना प्रदान की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: dathtop-news

Recent Posts

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…

30 minutes ago
हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल

हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल सप्रे संग्रहालय में…

38 minutes ago
मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

मत्स्य पालकों को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, आधुनिक सामग्री बांटकर आजीविका को किया मजबूत

कोंडागांव/रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम…

40 minutes ago
31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

जबलपुर  हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…

1 hour ago
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…

1 hour ago
CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

1 hour ago