खजुराहो दुनिया भर के पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है, विकास में चार चांद लगाएंगे: विष्णुदत्त शर्मा

खजुराहो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर खजुराहो पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन कर खजुराहो मेले का शुभारंभ किया और मेले में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। साथ ही मतंगेश्वर महादेव मंदिर में शिव बारात के मुकुट का पूजन कर खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने इससे पहले छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधुओं को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसाद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो में फिल्म सिटी निर्माण के साथ स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर देने की मध्यप्रदेश सरकार की पहल सराहनीय है। खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी है और यहां दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। खजुराहो दुनियाभर के पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। खजुराहो के विकास में चार चांद लगाएंगे। स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कलाकारों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत शर्मा ने कहा कि खजुराहो धर्म, संस्कृति व आध्यात्म का केंद्र है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार खजुराहो के वैभव को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कर रही है। खजुराहो नृत्य समारोह की ख्याति दुनिया भर में फैली हुई है। स्थानीय कलाकारों को भी खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल किया गया है। स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच प्रदान करने के साथ इस क्षेत्र में रोजगार सृजन का कार्य भी किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार स्थानीय कलाकारों को खजुराहो में प्रशिक्षण भी दिलाने जा रही है।
खजुराहो को स्वच्छता में अव्वल लाने का किया जा रहा प्रयास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मतंगेश्वर महादेव में खजुराहो मेले का शुभारंभ करने के साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के मुकुट का पूजन किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सफाई करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लोगों में स्वच्छता के प्रति क्रांति लाने का कार्य किया है। खजुराहो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी है, यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। खजुराहो को स्वच्छता की रैंकिंग में अव्वल लाने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सफाई में सहयोग करें, इसलिए आज हम सभी मंदिर परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम, विधायक श्री अरविंद पटेरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री अरूण अवस्थी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…

1 hour ago
माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

भोपाल  मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…

1 hour ago
CG : शारदा दास मानिकपुरी का निधन …

CG : शारदा दास मानिकपुरी का निधन …

रायपुर, 30 मई 2026 । राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र…

1 hour ago
CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

1 hour ago
CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…

2 hours ago
CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

2 hours ago