खंडवा के डायल-112 हीरोज: संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की मिसाल

भोपाल 

डायल-112 आपात स्थितियों में त्वरित सहायता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता और विश्वास का सशक्त माध्यम बन रही है। खंडवा जिले में डायल-112 जवानों ने सूझबूझ और करुणा का परिचय देते हुए घर की राह भटके 07 वर्षीय दिव्यांग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया।

18 फरवरीको खंडवाजिले के थाना मूंदी क्षेत्र अंतर्गत छलायी गाँव के पास सड़क पर एक 07 वर्षीय बालक मिलने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि बालक परिजनों के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है और पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना मूंदी क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमित चौहानएवं पायलट नासिर खानने बालक को संरक्षण में लिया। प्रारंभिक बातचीत और निरीक्षण में पाया गया कि बालक बोलने में असमर्थ (दिव्यांग) है तथा अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। डायल-112 जवानों ने अत्यंत संवेदनशीलता और धैर्य के साथ बालक की देखभाल सुनिश्चित की।

इसके पश्चात डायल-112एफआरव्ही वाहन के साथ बालक को लेकर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ एवं परिजनों की तलाश में जुटे। स्थानीय नागरिकों से संपर्क और पूछताछ के दौरान बालक के परिजनों के परिचित मिले, जिनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर बालक के परिजनों से संपर्क किया गया।

डायल-112 जवान बालक को सुरक्षित एफआरव्ही वाहन से चौकी लेकर पहुँचे, जहाँ पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालक को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने डायल-112 जवानों का आभार व्यक्त किया। डायल-112 हीरोज द्वारा प्रदर्शित यह मानवीय सेवा पुलिस के “जन-सेवा, जन-सुरक्षा” के मूल्यों को सुदृढ़ करती है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री…

44 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू

राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने…

1 minute ago
CG : बिहान ने बदली मीरा सिंह की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल …

CG : बिहान ने बदली मीरा सिंह की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल …

एमसीबी/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन…

6 minutes ago
CG : सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से चमकी फूलकली की किस्मत, बिहान ने बनाया आत्मनिर्भरता का प्रतीक …

CG : सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से चमकी फूलकली की किस्मत, बिहान ने बनाया आत्मनिर्भरता का प्रतीक …

एमसीबी/ जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम डोंगरीटोला की रहने वाली फूलकली की कहानी इस…

10 minutes ago
रायपुर उपभोक्ता फोरम के फैसले को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, E20 ईंधन पर कार को बताया पूरी तरह सक्षम

रायपुर उपभोक्ता फोरम के फैसले को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, E20 ईंधन पर कार को बताया पूरी तरह सक्षम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में सामने आए E-20 विवाद के बीच जायंट ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति…

19 minutes ago
CG : विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण से बढ़ी मजदूरी, हितग्राही ने जताया आभार …

CG : विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण से बढ़ी मजदूरी, हितग्राही ने जताया आभार …

उत्तर बस्तर कांकेर : भारत सरकार द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी)…

20 minutes ago